उत्तराखंड: कोटद्वार मेडिकल कॉलेज का तीसरी बार शिलान्यास

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

देहरादून, अमृत विचार। कोटद्वार के जिस मेडिकल कॉलेज के लिए पिछले दिनों कैबिनेट की बैठक में तूफान उठा था। उसी मेडिकल कॉलेज का आज कैबिनेट मंत्री डॉ. हरक सिंह रावत ने शिलान्यास किया। शिलान्यास के मौके पर डॉ. हरक सिंह रावत ने कहा कि कोटद्वार के भाबर क्षेत्र में बनने वाले मेडिकल कालेज का पूर्व …

देहरादून, अमृत विचार। कोटद्वार के जिस मेडिकल कॉलेज के लिए पिछले दिनों कैबिनेट की बैठक में तूफान उठा था। उसी मेडिकल कॉलेज का आज कैबिनेट मंत्री डॉ. हरक सिंह रावत ने शिलान्यास किया। शिलान्यास के मौके पर डॉ. हरक सिंह रावत ने कहा कि कोटद्वार के भाबर क्षेत्र में बनने वाले मेडिकल कालेज का पूर्व में दो बार शिलान्यास हो चुका है। बावजूद इसके आज तक धरातल पर निर्माण कार्य शुरू नहीं हुआ था।

लेकिन, उन्होंने शिलान्यास के बजाय सीधे भूमि पर निर्माण कार्य शुरू करवा दिया है। कहा कि मेडिकल कालेज व आयुर्वेद चिकित्सालय का निर्माण कार्य जल्द हो, इसके लिए प्रदेश में दोबारा भाजपा की सरकार बननी जरूरी है। कलालघाटी में प्रस्तावित स्थल पर आयोजित कार्यक्रम में डॉ. हरक सिंह रावत ने कहा पिछली सरकार में मुख्यमंत्री हरीश रावत व स्वास्थ्य मंत्री रहे सुरेंद्र सिंह नेगी ने मेडिकल कालेज निर्माण के नाम पर केवल खानापूर्ति की थी। कांग्रेस ने अपने पूरे कार्यकाल में मेडिकल कालेज के लिए केवल चार करोड़ रुपये ही स्वीकृत किए। कहा कि वर्तमान भारतीय जनता पार्टी की सरकार ने मेडिकल कालेज निर्माण के लिए 25 करोड़ रुपये की पहली किस्त जारी की है।

छह सौ करोड़ की लागत से बनने वाले मेडिकल कालेज के लिए जल्द ही बकाया धनराशि भी स्वीकृत हो जाएगी। इसके लिए आगामी विधानसभा चुनाव में भाजपा का सत्ता में आना आवश्यक है। मेडिकल कालेज की इस भूमि पर आयुर्वेद चिकित्सालय का कैंप भी बनाया जाएगा। क्षेत्रवासियों को एक ही स्थान पर ऐलोपैथी व होम्योपैथी का बेहतर उपचार मिलेगा।

कार्यक्रम में गोसेवा आयोग के उपाध्यक्ष राजेंद्र अण्थ्वाल, कृषि मंडी समिति के अध्यक्ष सुमन कोटनाला, भाबर मंडल अध्यक्ष चंद्रमोहन जसोला, प्रदेश प्रवक्ता विपिन कैंथोला, भुवनेश खर्कवाल, चंद्रप्रकाश नैथानी, मनोज पांथरी, शशि नैनवाल आदि मौजूद रहे।

संबंधित समाचार