लखनऊ : विभिन्न ब्रांड की अवैध नकली शराब बनाने वाली फैक्ट्री का भंडाफोड़

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ। उत्तर प्रदेश एसटीएफ ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए विभिन्न ब्रांड के नाम की देशी नकली शराब बनाने वाली फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया है। एसटीएफ की टीम ने छापेमारी करते हुए सोनभद्र जिले के घोरावल थानांतर्गत बरदिया में संचालित इस फैक्ट्री को सीज करते हुए मौके से आठ लोगों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार …

लखनऊ। उत्तर प्रदेश एसटीएफ ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए विभिन्न ब्रांड के नाम की देशी नकली शराब बनाने वाली फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया है। एसटीएफ की टीम ने छापेमारी करते हुए सोनभद्र जिले के घोरावल थानांतर्गत बरदिया में संचालित इस फैक्ट्री को सीज करते हुए मौके से आठ लोगों को गिरफ्तार किया है।

गिरफ्तार लोगों में सोनभद्र के घोरावल थानांतर्गत कनेठी निवासी मयंक त्रिपाठी, भोला कोल, कमलेश कुमार व नंदलाल, भरौली निवासी कन्हैया लाल, रॉबर्ट्सगंज थानांतर्गत बढ़ौली निवासी रामलाल, कर्मा थानांतर्गत तितौली खुर्द निवासीराजेश और गढ़वा के मेढना कला निवासी सोहित कुमार सिंह के रूप में हुई है।

एसटीएफ की ओर से बताया गया कि मुखबिर की सूचना के आधार पर छापेमारी करते हुए घोरावल कस्बे से एक कार में भारी मात्रा में नकली शराब की बोतलें मिलीं। ड्राइवर की निशानदेही पर कनेठी में संचालित फैक्ट्री में छापेमारी कर तीन लोगों को मौके से गिरफ्तार किया गया।

यह भी पढ़ें:-मुरादाबाद : व्यापारियों ने मंडलायुक्त कार्यालय पर किया प्रदर्शन, कहा- मंगलवार का बाजार हो बंद

पूछताछ में फैक्ट्री मालिक मयंक ने बताया कि वह पिछले करीब दो वर्षों से कनेठी स्थित अपने पुश्तैनी घर में अवैध रूप से विभिन्न ब्रांड की देशी व अंग्रेजी निकली शराब तैयार करवाता है। जिसकी सरकारी ठेकों में अवैध तरीके से सप्लाई की जाती है। मयंक की निशानदेही पर क्षेत्र में संचालित पांच सरकारी शराब ठेकों में छापेमारी कर अवैध शराब बिकती पाई गई। पांचों ठेकों को सील कर लाइसेंसधारियों गिरफ्तार किया।

यह भी पढ़ें:-पंजाब का स्मैक और ओडिशा का गांजा यूपी में बना रहा पैठ, राजधानी में तेजी से बढ़ रहा अवैध कारोबार

संबंधित समाचार