हरदोई: खड़ी ट्रैक्टर-ट्रॉली में घुसी अनियंत्रित रोडवेज बस, उड़े परखच्चे
हरदोई। तेज गति से आ रही रोडवेज बस खड़े ट्रैक्टर-ट्रॉली में घुस गई । बस की गति का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि बस के परखच्चे उड़ गए। हालांकि घटना के समय बस में कोई सवारी नहीं थी। अन्यथा किसी बड़ी घटना से इनकार नहीं किया जा सकता। जानकारी के अनुसार शुक्रवार …
हरदोई। तेज गति से आ रही रोडवेज बस खड़े ट्रैक्टर-ट्रॉली में घुस गई । बस की गति का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि बस के परखच्चे उड़ गए। हालांकि घटना के समय बस में कोई सवारी नहीं थी। अन्यथा किसी बड़ी घटना से इनकार नहीं किया जा सकता। जानकारी के अनुसार शुक्रवार की देर शाम शाहाबाद पाली मार्ग पर बेगराजपुर गांव के निकट गन्ना से लदी ट्रैक्टर ट्राली में पीछे से आ रही रोडवेज बस ने जोरदार टक्कर मार दी।
टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बस के परखच्चे उड़ गए ।गनीमत यह रही की बस मैं चालक परिचालक के अलावा कोई सवारी नहीं थी। परिचालक राम मोहन ने बताया कि बस की लाइट अचानक खराब हो गई थी। जिसके कारण हादसा हो गया।हादसे के वक्त बस कोई सवारी मौजूद नही थी फिलहाल जानकारी तो ड्राइवर ने जो भी दी है लेकिन विडिओ मे बस के हालात ऐ बता रहे है की रोडवेज बस की रफ़्तार ऐ साबित करती की चालक बस को चला नही रहा था दौड़ा रहा था क्योकि बस की हालात इस तरहे की है की अगर इस बस मे सवारी होती तो आज एक बड़ा हादसा हो सकता था।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार चालक बहुत तेज गति में बस ला रहा था। बताते चलें कि हरदोई डिपो की हालत पिछले कई महीनों से खराब है यहां पर अधिकांश बसें मानक को पूरा नहीं करती कई बार ऐसा होता है कि जब रास्ते में बसें खराब हो जाती हैं और लोगों को मुश्किलों का सामना करना पड़ता है। शायद ऐसा ही कुछ इस बस के साथ भी भी रहा यह लाइट विहीन बस इसी वजह से दुर्घटनाग्रस्त हो गई।
यह भी पढ़ें:-यूपी के ये दिग्गज नेता पिछले 8 बार से है विधानसभा के सदस्य, नहीं हारे चुनाव, जानिए उनके नाम
