अखिलेश सरकार नहीं प्राइवेट कंपनी चलाते हैं : स्वतंत्र देव सिंह

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने शुक्रवार को कहा कि अखिलेश यादव प्राइवेट लिमिटेड कंपनी चलाते हैं, घर-घराना ही पार्टी है। ऐसे में लोकतांत्रिक प्रक्रिया वह क्या जाने? जबकि योगी आदित्यनाथ के लिये पूरा प्रदेश ही परिवार हैं। अखिलेश चार जिले के नेता हैं। अपनी हार से इतने डरे …

लखनऊ। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने शुक्रवार को कहा कि अखिलेश यादव प्राइवेट लिमिटेड कंपनी चलाते हैं, घर-घराना ही पार्टी है। ऐसे में लोकतांत्रिक प्रक्रिया वह क्या जाने? जबकि योगी आदित्यनाथ के लिये पूरा प्रदेश ही परिवार हैं। अखिलेश चार जिले के नेता हैं। अपनी हार से इतने डरे हैं कि चुनाव लड़ने तक हिम्मत नहीं जुटा पा रहे हैं।

इसलिये रोज नए बहाने बना रहे हैं। अनर्गल प्रलाप कर वे जनता को गुमराह करने का हास्यास्पद प्रयास कर रहे हैं। हो सकता है 2019 के लोकसभा चुनावों में खुद कन्नौज में डटे रहने के बाद भी करारी हार का सदमा नहीं झेल पाए हैं, इसलिए बेतुकी बातें करके खुद का अवसाद दूर करने की कोशिश कर रहे हों। स्वतंत्र देव सिंह कहा कि भाजपा लोकतांत्रिक मूल्यों का पालन करने वाली पार्टी है, इसलिए योगी जी कहीं से भी चुनाव लड़ने की बात कहते हैं। जबकि अखिलेश पार्टी की गुटबाजी से हताश और निराश हैं।

यह भी पढ़ें:-पंजाब: जहां फंसा था पीएम का काफिला, वहां से 50 किलोमीटर दूर सतलुज नदी में मिली संदिग्ध नाव

उन्होंने कहा कि प्रदेश के लोग अब न गुण्डाराज चाहते है और न दंगाराज। । वह भ्रष्टाचारी, बहन बेटियों के लिए अत्याचारी सरकार से मुक्ति पा चुकी है। उसे भाजपा की सबका साथ, सबका विकास और सबका विश्वास का ध्येय लेकर चलने वाली भाजपा की सेवा धर्मिता वाली सरकार पसंद है।

यह भी पढ़ें:-धोखाधड़ी में फंसे देहात सपा विधायक हाजी इकराम कुरैशी का मामला स्थानांतरित, अब मजिस्ट्रेट कोर्ट में होगी सुनवाई

संबंधित समाचार