प्रधानमंत्री देश की धरोहर, सुरक्षा में चूक अक्षम्य : अनुप्रिया पटेल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

जौनपुर। अपना दल (एस) की अध्यक्ष एवं केंद्रीय वाणिज्य राज्यमंत्री अनुप्रिया पटेल ने पंजाब में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की सुरक्षा में चूक की निंदा करते हुये कहा है प्रधानमंत्री देश की धरोहर होते हैं, उनकी सुरक्षा में चूक अक्षम्य है। अनुप्रिया पटेल ने जौनपुर जिले में मरियाहू विधानसभा क्षेत्र के भाऊपुर गांव में विजय संकल्प …

जौनपुर। अपना दल (एस) की अध्यक्ष एवं केंद्रीय वाणिज्य राज्यमंत्री अनुप्रिया पटेल ने पंजाब में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की सुरक्षा में चूक की निंदा करते हुये कहा है प्रधानमंत्री देश की धरोहर होते हैं, उनकी सुरक्षा में चूक अक्षम्य है। अनुप्रिया पटेल ने जौनपुर जिले में मरियाहू विधानसभा क्षेत्र के भाऊपुर गांव में विजय संकल्प रैली को संबोधित करने के पश्चात पत्रकारों से बातचीत में कहा कि राजनीतिक जमात में लोकतंत्र की भावना कमजोर हो गई है।

प्रधानमंत्री की सुरक्षा में लापरवाही अक्षम्य और दुखद है। इसकी जितनी भी निंदा की जाए कम है। चुनावी रणनीति के बारे में उन्होंने कहा कि अपना दल एस ने तीन चुनाव भाजपा के साथ मिलकर लड़े हैं। चौथे चुनाव में भी सीटों के बंटवारे को लेकर पार्टी की सकारात्मक बातचीत तेज गति से आगे बढ़ रही है। कोरोना काल में रैलियों के औचित्य के सवाल पर पटेल ने कहा कि जीवन की सुरक्षा पहली प्राथमिकता है। इसलिये पार्टी की आगामी रैलियां रद्द कर दी गयी हैं।

केंद्र सरकार ने न्यायिक प्रक्रिया में किए अहम सुधार : किरण रिजिजू

लखनऊ। केंद्रीय कानून एवं न्याय मंत्री किरण रिजिजू ने कहा कि मोदी सरकार ने विधि क्षेत्र में तमाम सुधार कार्यक्रमों को अपनाया है। आम आदमी को सस्ता सुलभ एवं समय पर न्याय मुहैया कराने का प्रबंध किया है। अदालतों में जजों की संख्या बढ़ाई है। न्यायिक प्रकिया में ऐसे सुधार किए हैं, जिनसे जल्द एवं पारदर्शी न्याय मिल सके। ये उद्गार उन्होंने शुक्रवार को गोमती नगर के सिटी मांटेसरी स्कूल के सभागार में अधिवक्ता समागम कार्यक्रम को संबोधित करते हुए व्यक्त किए।

यह भी पढ़ें:-केंद्र सरकार ने न्यायिक प्रक्रिया में किए अहम सुधार : किरण रिजिजू

 

संबंधित समाचार