आज का राशिफल। 08, जनवरी, 2022

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मेष आज आपको उधार में धन देने से बचना चाहिए। कार्यक्षेत्र में झगड़ा हो सकता है। सरकारी नियमों की अनदेखी न करें। वरना अर्थदंड सामना करना पड़ सकता है। आज घर पर अधिकाधिक समय बिताना लाभकारी होगा। वृष आज एकसाथ प्राप्त हो सकता है। परिवार को लेकर चिन्ता दूर होगी। जॉब में आपको मनोनुकूल काम …

मेष

आज आपको उधार में धन देने से बचना चाहिए। कार्यक्षेत्र में झगड़ा हो सकता है। सरकारी नियमों की अनदेखी न करें। वरना अर्थदंड सामना करना पड़ सकता है। आज घर पर अधिकाधिक समय बिताना लाभकारी होगा।

वृष

आज एकसाथ प्राप्त हो सकता है। परिवार को लेकर चिन्ता दूर होगी। जॉब में आपको मनोनुकूल काम दिया जा सकता है। आपके सहकर्मी आपकी उन्नति से काफी प्रसन्न रहेंगे। आप अपनी बातों से लोगों को इंप्रेस करने में सफल रहेंगे।

मिथुन

आज अनुसंधान से जुड़े कार्यों के लिए दिन बहुत शुभ है। आपको घर में भी ऑफिस का काम करना पड़ सकता है। जीवनसाथी आपसे किसी कारणवश नाराज हो सकते हैं। आपको किसी भी मामले पर त्वरित प्रतिक्रिया देने से बचना चाहिए।

कर्क

आज जीवनसाथी के साथ एकान्त में समय बिताना चाहेंगे। आज आप किसी विशेष पूजा में भी भाग ले सकते हैं। कार्यक्षेत्र में प्रतिद्वंदिता रहेगी। लोगों की सलाह और बातों से ज्यादा प्रभावित न हों। अपने विवेक से ही निर्णय लेना हितकर होगा।

सिंह

आज आपके सही कार्यों को भी लोग निशाने में लेंगे। आपका मन भी काफी अशान्त रहेगा। नए कार्यों से पूरी तरह दूरी बनाकर रखें। पेट में दर्द और ऐंठन की शिकायत हो सकती है। योग और संतुलित जीवनशैली अपनाने का प्रयास करें।

कन्या

आज परिजन आपका उत्साहवर्धन करेंगे। प्रेमी जन आपके लिए काफी भाग्यशाली रहेंगे। युवा प्रेमी अपने प्रेम की अभिव्यक्ति भी कर सकते हैं। बच्चों की शिक्षा को लेकर चिन्ता दूर होगी। कमीशन से जुड़े कार्यों से आर्थिक लाभ प्राप्त होगा ।

तुला

आप आप अपनी कार्यशैली में कुछ बदलाव करने की कोशिश करेंगे। नौकरीपेशा लोगों के ऊपर से काम का दबाव कम होगा। शत्रुओं से छुटकारा मिल सकता है। ऑनलाइन कारोबार में बिक्री बढ़ने के योग बन रहे हैं।

वृश्चिक

आज प्रेम संबंधों को लेकर थोड़े भावुक रहेंगे। प्रेम विवाह को लेकर परिजनों से कुछ बहस करनी पड़ेगी। किसी महत्वपूर्ण कार्य को लेकर आप थोड़े कनफ्यूज रहेंगे। लेकिन शाम तक आप किसी न किसी निष्कर्ष में पहुंच जाएंगे।

धनु

आज उच्चाधिकारियों की मदद आपको मिलती रहेगी। व्यापारियों के लिए आज का दिन विशेष नहीं है। विद्यार्थियों को एकाग्रता में कमी के कारण विषय समझने में कठिनाई हो सकती है। माता के स्वास्थ्य की चिन्ता रहेगी।

मकर

आज नौकरीपेशा लोगों के लिए दिन उत्साह से भरपूर रहेगा। किसी बड़ी कम्पनी के साथ इंटरव्यू में सम्मिलित हो सकते हैं। जिसमें आपको सफलता भी मिलेगी। भाई-बहन आपकी काफी मदद करेंगे।

कुंभ

आज व्यापारिक यात्रा के योग बन रहे हैं। व्यर्थ के कार्यों में आप समय बर्बाद कर सकते हैं। गैस और कब्ज की शिकायत हो सकती है। उधार लिये हुए धन को वापस लौटाने का दबाव रहेगा। दूसरों की ज़िम्मेदारी अपने ऊपर न लें। वरना आप स्वयं परेशान हो जाएंगे।

मीन

आज आपकी अहमियत को लोग समझेंगे। नए कार्यों को शुरू करने में आ रही बाधा दूर होगी। ऑफिस में आपके ऊपर से काम का दबाव दूर होगा। राजनीति से जुड़े लोगों के लिए दिन विशेष रूप से शुभ है।