Happy Birthday Yash: एक फिल्म से ही सुपरस्टार बन गया साउथ का ये हीरो, कम उम्र में बना ली बेशुमार संपत्ति
मुंबई। करोड़ों लोगों के दिलों पर राज करने वाले कन्नड़ फिल्म के केजीएफ यश का आज जन्मदिन है। यश का जन्म 8 जनवरी 1986 को हुआ था। सुपरस्टार का असली नाम नवीन कुमार गौड़ा है। उनके पिता अरुण कुमार कर्नाटक ट्रांसपोर्ट सर्विस में ड्राइवर हैं और उनकी मां पुष्पा हाउस वाइफ हैं। यश ने अपने …
मुंबई। करोड़ों लोगों के दिलों पर राज करने वाले कन्नड़ फिल्म के केजीएफ यश का आज जन्मदिन है। यश का जन्म 8 जनवरी 1986 को हुआ था। सुपरस्टार का असली नाम नवीन कुमार गौड़ा है। उनके पिता अरुण कुमार कर्नाटक ट्रांसपोर्ट सर्विस में ड्राइवर हैं और उनकी मां पुष्पा हाउस वाइफ हैं।
यश ने अपने फिल्मी करियर की शुरूआत मोगीना मनसु 2008 से की थी। वैसे तो एक्टर राजाधानी, मिस्टर एंड मिसेज रामाचारी और किराटका जैसी फिल्में की हैं। लेकिन उनकी असली पहचान केजीएफ चैप्टर एक से ज्यादा बनी।
यश के जुड़ी कुछ दिलचस्प बातें…
केजीएफ स्टार यश ने अपने फिल्मी करियर की शुरूआत टेलीविजन सीरियल ‘नंदा गोकुला’ से किया था। जिसे अशोक कश्यप ने डायरेक्ट किया था। वहीं, उन्हें फिल्म इंडस्ट्री में यश रॉकी के नाम से जाना जाता है। इसके साथ ही साल 2018 में रिलीज हुई केजीएफ कन्नड़ सिनेमा की सबसे ज्यादा बजट वाली फिल्म थी। इस फिल्म ने वर्ल्ड वाइड 250 करोड़ का बिजनेस किया।
पढ़ें: भोजपुरी फिल्म अभिनेत्री अक्षरा सिंह करेंगी अब टिप्स और सारेगामा म्यूजिक के लिए एलबम
आज यश की ‘केजीएफ : चैप्टर 2’ का इंतजार पूरे देश में हो रहा है। यश ने अपनी को एक्टर राधिका पंडित से शादी की है। दोनों की पहली मुलाकात मिस्टर एंड मिसेज रामाचारी से सेट पर हुई थी। दोनों की सगाई 12 अगस्त 2016 को गोवा में हुई। इसके बाद उन्होंने 9 दिसंबर 2016 को बैंगलोर में एक निजी समारोह में शादी की। इतना ही नहीं यश ने अपनी शादी के रिसेप्शन में पूरे कर्नाटक को न्योता दिया था। दोनों के दो बच्चे हैं।
यह भी पढ़ें: Birthday Special: अभिनेता नहीं क्रिकेटर बनना चाहते थे इरफान खान, जानिए एक्टर से जुड़ी खास बातें
