सेल्फी ने ली जान, जबलपुर में दो महिलाएं फोटो खींचते समय नदी में गिरी, मौत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

जबलपुर, मप्र। मध्य प्रदेश के जबलपुर जिले में सेल्फी लेने के दौरान मुंबई की 50 वर्षीय महिला और उसके बेटे की मंगेतर नर्मदा नदी में गिर गईं। एक अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी। तिलवाड़ा पुलिस थाने के उप निरीक्षक लेखराम ने बताया कि घटना जबलपुर जिला मुख्यालय से करीब 25 किलोमीटर दूर प्रसिद्ध …

जबलपुर, मप्र। मध्य प्रदेश के जबलपुर जिले में सेल्फी लेने के दौरान मुंबई की 50 वर्षीय महिला और उसके बेटे की मंगेतर नर्मदा नदी में गिर गईं। एक अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी। तिलवाड़ा पुलिस थाने के उप निरीक्षक लेखराम ने बताया कि घटना जबलपुर जिला मुख्यालय से करीब 25 किलोमीटर दूर प्रसिद्ध पर्यटन स्थल न्यू भेड़ाघाट इलाके में शुक्रवार को हुई।

कुछ घंटे में ही महिला का शव गोताखोरों ने निकाला तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। वहीं बहू की तलाश की जा रही थी। शनिवार की सुबह रिद्धी पिथारिया (22) का शव भी गोताखोरों ने खोज लिया। महिलाओं की पहचान हंसा सोनी (50) और रिद्धि पिचड़िया (22) के रुप में हुई है। घरवालों ने बताया कि मुंबई की रहने वाली हंसा सोनी, उसका पति अरविंद सोनी, बेटा राज सोनी और उसकी मंगेतर रिद्धि ने नर्मदा नदी पर धूलाधार झरने से रोपवे की सवारी की और न्यू भेड़ाघाट नामक स्थान पर दूसरी तरफ गए।

लेखराम ने बताया कि रिद्धि और हंसा सफेद संगमरमर की चट्टानों पर खड़े होकर मोबाइल फोन से सेल्फी ले रहे थे, तभी उनका संतुलन बिगड़ गया और दोनों नदी में गिर गईं। उन्होंने कहा कि हंसा का शव शुक्रवार देर रात को नदी से बाहर निकाला गया जबकि गोताखोरों का एक दल रिद्धि की तलाश कर रहा है।

ये भी पढ़े-

सावधान! एक से 15 फरवरी के बीच कोविड की तीसरी लहर बरपा सकती है कहर

संबंधित समाचार