बिग बी ने ‘सिर्फ एक फ्राइडे’ के लिये आदेश श्रीवास्तव के बेटे अवितेश को दी शुभकामनाएं

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुंबई। बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन ने ‘सिर्फ एक फ्राइडे’ के लिये दिवंगत संगीतकार आदेश श्रीवास्तव के बेटे अवितेश को शुभकामनाएं दी है। आदेश श्रीवास्तव के बेटे अवितेश श्रीवास्तव बॉलीवुड में डेब्यू के लिए तैयार हैं। T 4151 – Avitesh .. your Father Aadesh,  built some great music creativity .. May you add another feather …

मुंबई। बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन ने ‘सिर्फ एक फ्राइडे’ के लिये दिवंगत संगीतकार आदेश श्रीवास्तव के बेटे अवितेश को शुभकामनाएं दी है। आदेश श्रीवास्तव के बेटे अवितेश श्रीवास्तव बॉलीवुड में डेब्यू के लिए तैयार हैं।

अवितेश ‘सिर्फ एक फ्राइडे’ से बॉलीवुड में बतौर अभिनेता अपनी पारी शुरू करने जा रहे हैं। फिल्म का निर्देशन लॉयड बैप्टिस्टा कर रहे हैं, जबकि निर्माण दीपक मुकुट और मानसी बागला कर रहे हैं। वहीं, फिल्म में महेश मांजरेकर भी अहम भूमिका में नजर आएंगे। अवितेश के डेब्यू पर अमिताभ बच्चन ने उन्हें शुभकामनाएं दी है।

अमिताभ ने फिल्म के फर्स्ट लुक पोस्टर शेयर करके लिखा, “अवितेश, आपके पिता आदेश ने कुछ बेहतरीन संगीत की रचना की थी। उम्मीद है, तुम उनकी विरासत को ऊंचाई पर ले जाओगे। तुम्हारे लॉन्च के लिए मेरी शुभकामनाएं। अवितेश ने कहा, “ ‘सिर्फ एक फ्राइडे’ फिल्म का हिस्सा बनना मेरे लिए बहुत बड़ा सम्मान और सौभाग्य की बात है।

पढ़ें: Happy Birthday Yash: एक फिल्म से ही सुपरस्टार बन गया साउथ का ये हीरो, कम उम्र में बना ली बेशुमार संपत्ति

मैं कहानी से बहुत प्रभावित हुआ। जैसे ही मैंने इसे पढ़ा मैंने हां कह दिया। यह उस तरह की फिल्म है, जो एक अभिनेता को खुद से मिलाती है और इसलिए मैं इसके लिए काफी उत्साहित हूं। मुझे शूटिंग शुरू करने का इंतजार है।

4 फरवरी को OTT प्लेटफॉर्म पर रिलीज होगी तापसी की फिल्म ‘लूप लपेटा’

बॉलीवुड अभिनेत्री तापसी पन्नू की आने वाली फिल्म ‘लूप लपेटा’ 4 फरवरी को ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज होगी। तापसी की फिल्म ‘लूप लपेटा’ रिलीज होने के लिए तैयार है। वहीं, तापसी ने ट्वीट कर बताया कि फिल्म लूप लपेटा 4 फरवरी को रिलीज हो रही है। और अधिक जानकारी के लिए यहां क्लिक करें…

संबंधित समाचार