ऑस्ट्रेलिया के पूर्व प्रधानमंत्री टर्नबुल कोरोना वायरस से संक्रमित

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

सिडनी। ऑस्ट्रेलिया में कोविड-19 के मामलों में तेज बढ़ोतरी के बीच देश के पूर्व प्रधानमंत्री मैल्कम टर्नबुल शनिवार को कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए। 2015 से 2018 तक देश के प्रधानमंत्री रहे टर्नबुल ने ट्वीट किया, ”लाखों अन्य ऑस्ट्रेलियाई नागरिकों की तरह मैं भी कोरोना वायरस से संक्रमित पाया गया हूं। अभी तक बीमारी …

सिडनी। ऑस्ट्रेलिया में कोविड-19 के मामलों में तेज बढ़ोतरी के बीच देश के पूर्व प्रधानमंत्री मैल्कम टर्नबुल शनिवार को कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए। 2015 से 2018 तक देश के प्रधानमंत्री रहे टर्नबुल ने ट्वीट किया, ”लाखों अन्य ऑस्ट्रेलियाई नागरिकों की तरह मैं भी कोरोना वायरस से संक्रमित पाया गया हूं। अभी तक बीमारी के लक्षण मामूली है। मैं पृथक-वास में रह रहा हूं, जो आवश्यक है।”

ऑस्ट्रेलिया के वित्त मंत्री जोश फ्राइडेनबर्ग भी संक्रमित पाए गए हैं। न्यू साउथ वेल्स में शनिवार को संक्रमण के 45,098 नए मामले सामने आए, जबकि एक दिन पहले 38,625 नए मामले पाए गए थे। विक्टोरिया में शनिवार को संक्रमण के 51,356 मामले सामने आए, जो एक दिन पहले सामने आए मामलों से दुगुनी संख्या है।

न्यू साउथ वेल्स की उप सचिव सुसन पीयर्स ने कहा कि ओमीक्रोन संक्रमण के मामले में राज्य अभी अपने चरम पर नहीं पहुंचा है और इसके जनवरी के तीसरे से अंतिम सप्ताह में चरम पर पहुंचने की संभावना है।

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

Parliament Monsoon Session Day 5: राज्यसभा में हंगामे के बाद कार्यवाही दोपहर 2 बजे तक स्थगित, CJP से बातचीत के लिए कंस्टीट्यूशन क्लब पहुंचे जेपी नड्डा
गोमती नदी में उतरकर किसानों का अनोखा प्रदर्शन, 40 मिनट तक पानी में खड़े रहे; प्रशासन को सौंपा 108 सूत्रीय ज्ञापन
Ken-Betwa Project: मध्य प्रदेश के अमित भटनागर ने खत्म किया 18 दिन बाद अपना अनशन, मां के कहने पर लिया फैसला; जानिए पूरा मामला
UP T20 League 2026: आज होगा मिनी ऑक्शन, 250 से ज्यादा खिलाड़ियों पर लगेगी बोली; नोएडा के पास सबसे बड़ा पर्स
श्रावण मास 2026: काशी में सुरक्षा का मेगा प्लान, वाराणसी 5 जोन और 15 सेक्टर में बंटेगा; 5,000 पुलिसकर्मी रहेंगे तैनात