फतेहपुर: जंगल में किशोरी की गला रेतकर हत्या, इलाके में हड़कंप

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

फतेहपुर। फतेहपुर जिले के ललौली थाना क्षेत्र अन्तर्गत शनिवार सुबह उस वक्त हड़कम्प मच गया, जब जंगल गई एक 15 वर्षीय किशोरी के शव खेतों में पड़ा हुआ मिला किशोरी की हत्या गला काटकर की गई है।मौक़े से पुलिस को ब्लेड मिला है इसी ब्लेड से हमलावरों ने गला काटकर किशोरी को मारा है। जानकारी …

फतेहपुर। फतेहपुर जिले के ललौली थाना क्षेत्र अन्तर्गत शनिवार सुबह उस वक्त हड़कम्प मच गया, जब जंगल गई एक 15 वर्षीय किशोरी के शव खेतों में पड़ा हुआ मिला किशोरी की हत्या गला काटकर की गई है।मौक़े से पुलिस को ब्लेड मिला है इसी ब्लेड से हमलावरों ने गला काटकर किशोरी को मारा है।

जानकारी के अनुसार ललौली थाना क्षेत्र के कोर्रा गाँव की रहने वाली एक 15 वर्षीय लड़की शनिवार सुबह करीब 7 बजे घर से शौच क्रिया के लिए जंगल की तरफ गई हुई थी।लेकिन वह वहां से जिंदा नहीं लौट सकी ग्रामीणों ने लड़की का शव सरसों के खेतों में पड़ा देख पुलिस को सूचना दी।

बताया जा रहा है कि ब्लेड से गला काटकर लड़की की हत्या की गई है। लगातार हो रही बारिश से खेतों की तरफ़ सन्नाटा था इसी का फायदा उठा हमलावरों ने लड़की की हत्या की होगी ग्रामीणों में चर्चा है कि रेप की कोशिश या रेप के बाद लड़की की हत्या की गई है क्योंकि कपड़े अस्त व्यस्त थे।

घटना के बाद से लोगों में आक्रोश है मासूम लड़की का क़त्ल बड़े ही बेरहमी से किया गया है पुलिस ने शव को कब्ज़े में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। थाना अध्यक्ष अमित कुमार मिश्रा ने बताया कि लड़की की हत्या की गई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है.घटनास्थल से साक्ष्य इकठ्ठा किए गए हैं जल्द ही घटना का खुलासा कर दोषियों को पकड़ा जाएगा।

यह भी पढ़ें:-Danushka Gunathilaka Retires : श्रीलंका को लगा एक और झटका, अब दनुष्का गुणातिलक ने टेस्ट क्रिकेट से लिया संन्यास

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

कानपुर में लोन डिफॉल्ट पर एक्शन : बैंक ने लगाया लैदर फैक्ट्री पर ताला, बकाया न चुकाने पर लिया कब्जा
Barabanki News: श्रावण से पहले शिव मंदिरों की विद्युत सुरक्षा दुरुस्त करने के निर्देश, डीएम बोले- लापरवाही बिल्कुल बर्दाश्त नहीं होगी
NEET विवाद: सरकार-CJP वार्ता के बाद बढ़ी उम्मीदें, सरकार ने मानी 3 में से 2 मांगे; क्या होगा धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा?
Gonda News:चलती ट्रेन में गूंजी किलकारी, बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस में महिला ने दिया बच्चे को जन्म
CJP Protest: सीजेपी-सरकार वार्ता खत्म, तीन प्रमुख मांगें सरकार के सामने रखीं; धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर फैसला कल संभव