चुनाव की तिथियों की घोषणा का स्वागत: सीएम योगी
लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव के कार्यक्रम की घोषणा का स्वागत करते हुये कहा है कि लोकतंत्र के महापर्व में प्रदेश के चुनाव की तिथियों की घोषणा का स्वागत है। योगी ने ट्वीट कर कहा, “लोकतंत्र के महापर्व में प्रदेश के चुनाव की तिथियों की घोषणा का स्वागत। …
लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव के कार्यक्रम की घोषणा का स्वागत करते हुये कहा है कि लोकतंत्र के महापर्व में प्रदेश के चुनाव की तिथियों की घोषणा का स्वागत है।
योगी ने ट्वीट कर कहा, “लोकतंत्र के महापर्व में प्रदेश के चुनाव की तिथियों की घोषणा का स्वागत। भारतीय जनता पार्टी डबल इंजन की सरकार की उपलब्धियों के आधार पर जनता जनार्दन के आशीर्वाद से प्रचंड बहुमत की सरकार बनाने में सफल होगी।
लोकतंत्र के महापर्व में प्रदेश के चुनाव की तिथियों की घोषणा का स्वागत।
भारतीय जनता पार्टी डबल इंजन की सरकार की उपलब्धियों के आधार पर जनता जनार्दन के आशीर्वाद से प्रचंड बहुमत की सरकार बनाने में सफल होगी।
— Yogi Adityanath (@myogiadityanath) January 8, 2022
पढ़ें: रायबरेली: अमेरिकी इकाई की प्रथम वर्षगांठ पर 10 जनवरी को होगी परिचर्चा
उल्लेखनीय है कि मुख्य चुनाव आयुक्त सुशील चंद्रा ने उत्तर प्रदेश सहित पांच राज्यों में 10 फरवरी से सात मार्च तक सात चरण में चुनाव कराने की घोषणा की है। चंद्रा ने दिल्ली में संवाददाता सम्मेलन में कहा कि पांचों राज्यों के चुनाव परिणाम 10 मार्च को घोषित होंगे।
यूपी में 10 फरवरी से होगा मतदान, जानें बाकी राज्यों में कब से होगी वोटिंग…10 मार्च को आएंगे चुनाव नतीजे
यूपी, पंजाब, उत्तराखंड, गोवा और मणिपुर में शनिवार को विधानसभा चुनाव (Assembly elections-2022) का बिगुल बज चुका है। चुनाव आयोग ने विधानसभा चुनावों के लिए तारीखों का ऐलान करते हुए चुनाव संबंधित कार्यक्रम की जानकारी साझा कर दी है। वहीं, तारीखों के ऐलान के बाद सभी चुनावी राज्यों में आचार संहिता भी लागू हो गई है।
जानिए चुनावों की तारीख…
बता दें कि, यूपी में पहले चरण का चुनाव 10 फरवरी, दूसरा चरण 14 फरवरी, तीसरा चरण 20 फरवरी, चौथा चरण 23 फरवरी, पांचवा चरण 27 फरवरी, छठा चरण 3 मार्च, सातवां चरण 7 मार्च को होगा। इसके अलावा 14 फरवरी को यूपी के साथ ही पंजाब, गोवा और उत्तराखंड में वोटिंग होगी। इन तीन राज्यों में एक ही चरण में मतदान होगा। और अधिक जानकारी के लिए यहां क्लिक करें…
