हल्द्वानी: महिला अस्पताल में ऑक्सीजन प्लांट शुरू

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हल्द्वानी, अमृत विचार। केंद्रीय रक्षा एवं पर्यटन राज्य मंत्री अजय भट्ट ने शनिवार को महिला चिकित्सालय में 300 ऑक्सीजन सिलेंडर सहित अन्य उपकरण और नवनिर्मित ऑक्सीजन प्लांट का उद्घाटन किया। केंद्रीय मंत्री अजय भट्ट ने 23 लाख रुपये से अन्य उपकरण तत्काल लगाने के लिए बजट स्वीकृत करते हुए निर्देश दिए। कोविड-19 की संभावित तीसरी …

हल्द्वानी, अमृत विचार। केंद्रीय रक्षा एवं पर्यटन राज्य मंत्री अजय भट्ट ने शनिवार को महिला चिकित्सालय में 300 ऑक्सीजन सिलेंडर सहित अन्य उपकरण और नवनिर्मित ऑक्सीजन प्लांट का उद्घाटन किया।

केंद्रीय मंत्री अजय भट्ट ने 23 लाख रुपये से अन्य उपकरण तत्काल लगाने के लिए बजट स्वीकृत करते हुए निर्देश दिए। कोविड-19 की संभावित तीसरी लहर को देखते हुए केंद्रीय मंत्री भट्ट ने लगभग 60 लाख की लागत से सांसद निधि से कराए किए गए 300 जंबो सिलेंडर व 2000 पल्स ऑक्सीमीटर सहित ऑक्सीजन प्लांट को जनता को समर्पित किया।

ऑक्सीजन प्लांट की स्थापना के लिए 45 लाख रुपये की स्वीकृत धनराशि के तहत ऑक्सीजन जनरेशन कक्ष, जनरेटर, सर्वो स्टेबलाइजर आदि के लिए 22 लाख रुपए का सामान क्रय किया गया, जबकि शेष 23 लाख रुपये की धनराशि में चिकित्सालय में ओटी एवं अन्य बेड में ऑक्सीजन पाइप लाइन की तत्काल स्थापना किए जाने के लिए मौखिक स्वीकृति दी गई।

इस दौरान सीएमओ डॉ. भागीरथी जोशी ने कहा कि कोविड के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। लोगों को सतर्क रहना होगा। कोविड संबधित सभी नियमों का पालन करें। इस दौरान अस्पताल की एमएस डॉ. उषा जंगपांगी, एसीएमओ डॉ. रश्मि पंत आदि रहीं।

संबंधित समाचार