हल्द्वानी: नौकरी करने निकला था, सड़क किनारे मिली लाश

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हल्द्वानी, अमृत विचार। हल्दूचौड़ में सड़क किनारे मिली लाश की 24 घंटे बाद शिनाख्त हो गई। पुलिस ने शनिवार को पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया है। मृतक की पहचान कुल्यालगांव रीठा साहिब चम्पावत निवासी हेत सिंह (32) पुत्र भूपाल सिंह के रूप में हुई। हेत सिंह के चाचा ने बताया …

हल्द्वानी, अमृत विचार। हल्दूचौड़ में सड़क किनारे मिली लाश की 24 घंटे बाद शिनाख्त हो गई। पुलिस ने शनिवार को पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया है।

मृतक की पहचान कुल्यालगांव रीठा साहिब चम्पावत निवासी हेत सिंह (32) पुत्र भूपाल सिंह के रूप में हुई। हेत सिंह के चाचा ने बताया कि हेत का एक भाई दिल्ली में नौकरी करता है। बीते गुरुवार की सुबह हेत घर से करीब पांच हजार रुपये लेकर निकला था और जाने से पहले कहा था कि वह दिल्ली में भाई के पास रहकर नौकरी करेगा, लेकिन गुरुवार को उसकी लाश हल्दूचौड़ में सड़क किनारे मिली। घरवालों का आरोप है कि वह घर से पांच हजार रुपये लेकर निकला था, लेकिन उसकी जेब में महज 30 रुपये मिले हैं।

संबंधित समाचार