हल्द्वानी: बनभूलपुरा के नये थानाध्यक्ष को चोरों ने दी चुनौती

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हल्द्वानी, अमृत विचार। बनभूलपुरा में चोरों ने शुक्रवार रात एक मदरसे का ताला तोड़ कर हजारों की नगदी पर हाथ साफ कर दिया। बता दें कि शुक्रवार रात ही नीरज भाकुनी ने बनभूलपुरा थाने का चार्ज संभाला था और रात ही चोरों ने ताला तोड़ दिया। इन्द्रानगर बड़ी रोड स्थित मदरसा खतीजातुल कुबरा में लड़कियां …

हल्द्वानी, अमृत विचार। बनभूलपुरा में चोरों ने शुक्रवार रात एक मदरसे का ताला तोड़ कर हजारों की नगदी पर हाथ साफ कर दिया। बता दें कि शुक्रवार रात ही नीरज भाकुनी ने बनभूलपुरा थाने का चार्ज संभाला था और रात ही चोरों ने ताला तोड़ दिया।

इन्द्रानगर बड़ी रोड स्थित मदरसा खतीजातुल कुबरा में लड़कियां तालिम लेती हैं। मदरसे के सदर महबूब अली व महामंत्री मौलाना मुकीम कासमी ने बताया कि शुक्रवार रात वह मदरसा बंद कर घर चले गए थे। सुबह जब वह मदरसा पहुंचे तो ताले टूटे पड़े थे और अंदर का सारा सामान अस्त-व्यस्त पड़ा था।

अंदर रखी अलमारी का ताला चोरों ने तोड़ दिया था और उसमें रखी 22 हजार रुपए की नगदी गायब थी। इतना ही नहीं, घटना को अंजाम देने के बाद चोर मदरसे में लगे सीसीटीवी की डीवीआर भी साथ ले गए। सूचना पर बनभूलपुरा पुलिस मौके पर पहुंची। बनभूलपुरा के नवनियुक्त थानाध्यक्ष नीरज भाकुनी ने बताया कि जल्द ही चोरों को चोरी के माल समेत गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

संबंधित समाचार