नई दिल्ली: राजधानी में एक दिन में 2 हजार से अधिक लोग कोरोना संक्रमित

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

नई दिल्ली। कोरोना संक्रमण की दर अब लगातार बढ़ती जा रही है। शनिवार को दिल्ली में कोरोना के केस डराने वाले थे। महज एक दिन में 2 हजार का आंकड़ा पार हो गया। शनिवार को दिल्ली में कुल 20181 लोगों में संक्रमण की पुष्टि हुई है। इतना ही नहीं, सात लोगों की मौत भी संक्रमण …

नई दिल्ली। कोरोना संक्रमण की दर अब लगातार बढ़ती जा रही है। शनिवार को दिल्ली में कोरोना के केस डराने वाले थे। महज एक दिन में 2 हजार का आंकड़ा पार हो गया। शनिवार को दिल्ली में कुल 20181 लोगों में संक्रमण की पुष्टि हुई है। इतना ही नहीं, सात लोगों की मौत भी संक्रमण की वजह से हो गई।

दिल्ली का पॉजिटिविटी रेट पहुंचा 19.6
कोरोना के आंकड़ों के साथ ही दिल्ली का पॉजिटिविटी रेट भी तेजी से बढ़ रहा है। इस समय दिल्ली का पॉजिटिविटी रेट 19.6 तक पहुंच गया है। शनिवार को दिल्ली में कोरोना मामलों में फिर उछाल देखा गया। राज्य के स्वास्थ्य विभाग के दैनिक बुलेटिन के अनुसार, एक और दैनिक वृद्धि के साथ दिल्ली ने शनिवार को कोरोनोवायरस 20,181 नए मामले सामने आए। इसके साथ ही दिल्ली में कोरोना के कुल 1,526,979 मामले हो गए हैं। इसके साथ ही दिल्ली में पॉजिटिविटी रेट दो प्रतिशत बढ़कर 19.6 हो गया है।

अब कुल संक्रमित 48 हजार के पार
जारी स्वास्थ्य बुलेटिन के अनुसार दिल्ली में अब कुल 48,178 लोग कोरोना से संक्रमित हो चुके है। सात अन्य लोगों ने भी आज इस वायरल बीमारी से अपनी जान गंवा दी। इस संख्याबल के साथ ही दिल्ली में कोरोना से मरने वालों का आंकड़ा 25,143 हो गया है।

संबंधित समाचार