बहराइच: आचार संहिता लागू होते ही उतरने लगे नेताओं के पोस्टर व होर्डिंग

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बहराइच। चुनाव आयोग ने शनिवार से चुनाव के तिथि की घोषणा कर दी है। तिथि की घोषणा होते ही आचार संहिता लागू कराने के लिए अधिकारी दौड़ लगाने लगे हैं। उपजिलाधिकारी सदर की देखरेख में पोस्टर और बैनर उतारे गए। मुख्य चुनाव आयुक्त ने शनिवार को पांच राज्यों में विधान सभा चुनाव के लिए तारीखों …

बहराइच। चुनाव आयोग ने शनिवार से चुनाव के तिथि की घोषणा कर दी है। तिथि की घोषणा होते ही आचार संहिता लागू कराने के लिए अधिकारी दौड़ लगाने लगे हैं। उपजिलाधिकारी सदर की देखरेख में पोस्टर और बैनर उतारे गए। मुख्य चुनाव आयुक्त ने शनिवार को पांच राज्यों में विधान सभा चुनाव के लिए तारीखों का एलान कर दिया है। चुनाव के तिथि की घोषणा होते ही चुनाव आचार संहिता लागू कर दी गई है। बहराइच में पांचवे चरण में 27 फरवरी को मतदान होगा।

चुनाव आचार संहिता का अनुपालन कराने के लिए अधिकारियों ने कार्यवाई शुरू कर दी है। उपजिलाधिकारी सदर आईएएस सौरभ गंगवार की अगुवाई में पुलिस क्षेत्राधिकारी नगर विनय द्विवेदी, कोतवाल ने डीएम तिराहा से लगे पोस्टर को उतरवाना शुरू कर दिया। उप जिलाधिकारी ने बताया कि जहां जहां पोस्टर और बैनर लगे हैं, उन्हें उतरवाया जा रहा है। सभी स्थान से पोस्टर उतारे जाएंगे। इस दौरान भारी पुलिस फोर्स तैनात रही।

बहराइच: दुनिया के सबसे लंबे पुलिस को देखने के लिए पहुंचे लोग

बहराइच। पंजाब पुलिस में कार्यरत दुनिया के सबसे लंबे युवक की ओर से शुक्रवार को नगर कीर्तन किया गया। गिनीज बुक में नाम दर्ज कराने वाले जगदीप सिंह को देखने के लिए शहर उमड़ पड़ा। उन्होंने बताया कि अब वह आस्ट्रेलिया, इंग्लैंड में नगर कीर्तन कराने जायेंगे। पंजाब पुलिस में जगदीप सिंह की तैनाती है। इनकी लंबाई सात फीट 6 इंच है। लंबाई के चलते यह दुनिया के सबसे बड़े व्यक्ति और पुलिस सेवा के कर्मचारी हैं।

यह भी पढ़ें:-योगी की अयोध्या सीट से सम्भावित दावेदारी से मची खलबली, भाजपा से टिकट चाहने वालों को लगा धक्का

 

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज