कानपुर के पुलिस कमिश्नर असीम अरुण वीआरएस लेकर होंगे भाजपा में शामिल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में चुनाव की तिथियां घोषित होने के बाद आचार संहिता प्रभावी हो गई है। हालांकि सत्तारूढ़ पार्टी भाजपा ने अबतक अपने कई पत्ते नहीं खोले हैं, पर बड़ी सूचना यह है कि कानपुर के वर्तमान पुलिस कमिश्नर असीम कुमार अरुण भाजपा का दामन थाम इस बार चुनावी दंगल में उतरेंगे। उन्होंने आधिकारिक …

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में चुनाव की तिथियां घोषित होने के बाद आचार संहिता प्रभावी हो गई है। हालांकि सत्तारूढ़ पार्टी भाजपा ने अबतक अपने कई पत्ते नहीं खोले हैं, पर बड़ी सूचना यह है कि कानपुर के वर्तमान पुलिस कमिश्नर असीम कुमार अरुण भाजपा का दामन थाम इस बार चुनावी दंगल में उतरेंगे। उन्होंने आधिकारिक रूप से इसकी घोषणा भी कर दी है। चर्चा है कि सीनियर आईपीएस असीम अरुण भाजपा पार्टी की ओर से कन्नौज सदर की सीट से इस बार विधानसभा चुनाव लड़ सकते हैं। फिलहाल मिली जानकारी के अनुसार पुलिस कमिश्नर असीम अरुण इन दिनों निजी अवकाश पर हैं।

वीआरएस के लिए किया आवेदन, फेसबुक पेज से दी जानकारी

एडीजी असीम अरुण ने अपने फेसबुक पेज से आधिकारिक रूप से शनिवार को लिखित सूचना शेयर करते हुए बताया है कि उन्होंने वीआरएस (स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति) के लिए आवेदन दे दिया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उन्हें पार्टी में शामिल होने का मौका दिया है। वे अब नए तरीके से राष्ट्रेवा करने की तैयारी में हैं। इस मौके के लिए फेसबुक के माध्यम से उन्होंने अपने माता-पिता, शिक्षकों व योगी आदित्यनाथ को धन्यवाद ज्ञापित किया है।

वर्दी से अलग होने का कष्ट जताया, पुलिस को किया सैल्यूट

फेसबुक पर शेयर पोस्ट में एडीजी असीम अरुण ने कहा है कि उन्हें केवल एक ही बात का अफसोस है कि वे अब अपनी आलमारी की पसंदीदा वदी (पुलिस कॉस्ट्यूम) नहीं पहन सकेंगे। उन्होंने कहा कि वे वर्दी की सेवा के लिए हमेशा तत्पर रहेंगे। उन्होंने अपने पुलिस साथियों को सैल्यूट किया।

 ज्वाइंट डायरेक्टर राजेश्वर सिंह भी साहिबाबाद से लड़ सकते हैं चुनाव

लखनऊ। इनकम टैक्स के संयुक्त निदेशक (ज्वाइंट डायरेक्टर) राजेश्वर सिंह का वीआरएस शनिवार को स्वीकृत कर लिया गया है। चर्चा है कि वे भी जल्द भाजपा ज्वाइन कर सकते हैं। वहीं उम्मीद लगाई जा रही है कि राजेश्वर सिंह इस विधानसभा चुनाव में गाजियाबाद की साहिबाबाद विधानसभा सीट से अपने राजनैतिक करियर का खाता खोल सकते हैं।

यह भी पढ़ें:-योगी की अयोध्या सीट से सम्भावित दावेदारी से मची खलबली, भाजपा से टिकट चाहने वालों को लगा धक्का

संबंधित समाचार