लखीमपुर खीरी: आचार संहिता लगते ही चुनाव आयोग का चला हंटर, हटाए होर्डिंग्स
लखीमपुर खीरी, अमृत विचार। विधानसभा चुनाव की अधिसूचना जारी होते ही प्रशासन हरकत में आ गया। डीएम के आदेश पर तहसीलदार ने पुलिस और नगरपालिका कर्मचारियों के साथ शहर में लगाई गई बैनर, पोस्टर, होर्डिंग्स आदि उतरवाई। शहर में जगह-जगह संभावित प्रत्याशियों ने जहां जगह-जगह अपने होर्डिंग्स, बैनर और पोस्टर लगाए थे। वहीं कई वाहनों …
लखीमपुर खीरी, अमृत विचार। विधानसभा चुनाव की अधिसूचना जारी होते ही प्रशासन हरकत में आ गया। डीएम के आदेश पर तहसीलदार ने पुलिस और नगरपालिका कर्मचारियों के साथ शहर में लगाई गई बैनर, पोस्टर, होर्डिंग्स आदि उतरवाई। शहर में जगह-जगह संभावित प्रत्याशियों ने जहां जगह-जगह अपने होर्डिंग्स, बैनर और पोस्टर लगाए थे। वहीं कई वाहनों से प्रचार-प्रसार भी किया जा रहा था। शनिवार को चुनाव आचार संहिता लगने के बाद जिला प्रशासन हरकत में आ गया।
डीएम के आदेश पर तहसीलदार सदर अमिता यादव ने सदर कोतवाली पुलिस और नगर पालिका के कर्मचारियों को बुलाया और चार टीमें लगाईं। चारों टीमों को अलग-अलग रूटों पर रवाना किया। एक टीम ने सौजन्या चौराहा रोड, दूसरी टीम मेला मैदान रोड, तीसरी टीम सदर चौराहा मार्ग और चौथी टीम को कचहरी रोड पर भेजा। चारों टीमों ने शहर में अभियान चलाकर सड़कों के किनारे, खंभों और दिवालों आदि के सहारे लगी होर्डिंग्स, बैनर, पोस्टर आदि फाड़ दिए और उन्हें नगरपालिका के वाहन से उठाकर ले गए। प्रशासन की इस कार्रवाई से लोगों में हड़कंप मच गया। कुछ लोगों ने स्वतरू अपनी लगाई गईं होर्डिंग्स आदि उतार लीं।
