अमरोहा: वैक्सीनेशन कैंप का डीएम ने किया निरीक्षण, अनुपस्थित मिलीं ईओ, वेतन काटने का दिया आदेश
अमरोहा, अमृत विचार। बढ़ते कोरोना संक्रमण की रोकथाम के लिए टीकाकरण कराने को आज जिले भर में मेगा वैक्सीनेशन कैंप आयोजित किया गया है। शहर के राजकीय इंटर कॉलेज समेत जिले के सभी नगर पालिका और नगर पंचायतों में यह कैंप आयोजित किया गया है। मेगा वैक्सीनेशन कैंप में भारी संख्या में लोग पहुंचकर अपना …
अमरोहा, अमृत विचार। बढ़ते कोरोना संक्रमण की रोकथाम के लिए टीकाकरण कराने को आज जिले भर में मेगा वैक्सीनेशन कैंप आयोजित किया गया है। शहर के राजकीय इंटर कॉलेज समेत जिले के सभी नगर पालिका और नगर पंचायतों में यह कैंप आयोजित किया गया है।
मेगा वैक्सीनेशन कैंप में भारी संख्या में लोग पहुंचकर अपना टीकाकरण करा रहे हैं। इस दौरान डीएम ने जोया नगर पंचायत में लगे वैक्सीनेशन कैम्प के निरीक्षण के दौरान अनुपस्थित मिली ईओ का वेतन काटने का आदेश दिया है। डीएम ने बताया कि इस मेगा वैक्सीनेशन कैंप में भारी संख्या में लोग अपना टीकाकरण करा रहे हैं।
15 से 18 वर्ष आयु से अधिक के लोगों का टीकाकरण चल रहा है। डीएम ने लोगों से अपील करते हुए कहा कि ज्यादा से ज्यादा लोग अपना टीकाकरण कराएं और संक्रमण से बचें।
