हल्द्वानी: युवती ने चॉकलेट समझकर खाया जहर, मौत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हल्द्वानी, अमृत विचार। एक युवती ने चॉकलेट समझ कर जहर खा लिया। उसे गंभीर अवस्था में सुशीला तिवारी राजकीय चिकित्सालय लाया गया। जहां उसकी मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया। चम्पावत के अमोड़ी निवासी चिंतामणी पेशे से काश्तकार हैं। घर में पत्नी व तीन …

हल्द्वानी, अमृत विचार। एक युवती ने चॉकलेट समझ कर जहर खा लिया। उसे गंभीर अवस्था में सुशीला तिवारी राजकीय चिकित्सालय लाया गया। जहां उसकी मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया।

चम्पावत के अमोड़ी निवासी चिंतामणी पेशे से काश्तकार हैं। घर में पत्नी व तीन बेटियां हैं। 18 साल की बेटी विमला गांव के एक स्कूल में पढ़ाती थी। बताया जाता है कि शनिवार को वह घर आई तो पीने के लिए दूध लिया।

पास ही घरवालों ने चूहे मारने के लिए एक कागज में दवा रखी थी। जो देखने में चॉकलेट जैसी लग रही थी। जब विमला की निगाह उस पर पड़ी तो उसने चॉकलेट समझ कर दूध के साथ जहर खा लिया।

इसके बाद उसकी हालत बिगड़ गई। आनन-फानन में घरवाले उसे पास के अस्पताल ले गए। जहां हालत नाजुक होने पर उसे सुशीला तिवारी राजकीय चिकित्सालय रेफर कर दिया, लेकिन इलाज के बावजूद उसकी जान नहीं बच सकी।

संबंधित समाचार