मुक्तेश्वर में साल का पहला हिमपात, मैदान में कड़ाके की ठंड

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हल्द्वानी, अमृत विचार। रविवार तड़के हुई बारिश के चलते मैदानी इलाकों में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। पहाड़ों में कई स्थानों पर हिमपात हुआ है। मौसम विभाग का कहना है कि सोमवार से मौसम साफ हो जाएगा। शनिवार को जहां हल्की बूंदाबांदी रही वहीं रविवार तड़के से ही रिमझिम बारिश का दौर जारी रहा। …

हल्द्वानी, अमृत विचार। रविवार तड़के हुई बारिश के चलते मैदानी इलाकों में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। पहाड़ों में कई स्थानों पर हिमपात हुआ है। मौसम विभाग का कहना है कि सोमवार से मौसम साफ हो जाएगा।

शनिवार को जहां हल्की बूंदाबांदी रही वहीं रविवार तड़के से ही रिमझिम बारिश का दौर जारी रहा। बारिश सुबह तक जारी रही। हल्द्वानी में कई स्थानों पर जल भराव हो गया। हालांकि पूर्वान्ह के समय धूप खिली लेकिन बाद में फिर से बादल छा गए। जिले के मुक्तेश्वर में साल का पहला हिमपात हुआ। रविवार को यहां पर हल्की बर्फबारी हुई। यहां न्यूनतम तापमान -0.5 डिग्री दर्ज किया गया है। साथ ही पिथौरागढ़ और बागेश्वर जिले के ऊंचाई वाले इलाकों में हिमपात हुआ है।

पहाड़ों में हिमपात होने से मैदानी इलाकों की ओर शीतलहर बह रही है। इससे ठंड और भी बढ़ गई है। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार सोमवार से मौसम साफ हो जाएगा। साथ ही अगले एक सप्ताह तक मौसम सामान्य बना रहेगा। हालांकि इस दौरान मैदानी इलाकों में कोहरा छाएगा। इधर उद्यान विभाग का कहना है कि हुई बर्फबारी से सेब की फसल को काफी फायदा पहुंचेगा।

संबंधित समाचार