मुरादाबाद : पुलिस ने किया धाराओं में खेल, गर्दन पर छुरी से हमले में दर्ज की मारपीट की रिपोर्ट

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुरादाबाद, अमृत विचार। कारोबारी रंजिश में पिता-पुत्रों ने युवक की गर्दन पर छुरी से वार कर दिया। चिकित्सक को उसकी गर्दन पर 13 टांके लगाने पड़े। उधर कोतवाली पुलिस ने मामले को मामूली मारपीट में दर्ज कर अपने कर्तव्य की इतिश्री कर ली। इस पर पीड़ित ने एसएसपी से गुहार लगाई, जिस पर उन्होंने कोतवाली …

मुरादाबाद, अमृत विचार। कारोबारी रंजिश में पिता-पुत्रों ने युवक की गर्दन पर छुरी से वार कर दिया। चिकित्सक को उसकी गर्दन पर 13 टांके लगाने पड़े। उधर कोतवाली पुलिस ने मामले को मामूली मारपीट में दर्ज कर अपने कर्तव्य की इतिश्री कर ली। इस पर पीड़ित ने एसएसपी से गुहार लगाई, जिस पर उन्होंने कोतवाली पुलिस की लापरवाही मानते हुए उचित कार्रवाई का निर्देश दिया है।

मूंढापांडे थाना क्षेत्र के गांव वीरपुर बरियार उर्फ खरक निवासी राजेंद्र सिंह ने बताया कि उसकी कोतवाली क्षेत्र में अमरोहा गेट पर मावे की दुकान है। इसी दुकान पर गांव का रामकुंवर भी मावा बेचता है। पहली जनवरी को राजेंद्र का छोटा भाई दुकान पर था। इस दौरान उसका रामकुंवर से विवाद हो गया। आरोप है कि रामकुंवर और उसके बेटे ने उसे पीट दिया, जिसकी जानकारी उसने राजेंद्र सिंह को दी तो वह मौके पर पहुंच गया। इस दौरान रामकुंवर ने अपने बेटों वीर सिंह व अनिल को भी बुला लिया।

राजेंद्र सिंह के अनुसार बिना कुछ कहे-सुने उन तीनों ने उसकी गर्दन पर छुरी से हमला कर दिया, जिससे वह गभीर रूप से घायल हो गया। जिला अस्पताल में उसकी गर्दन में 13 टांके लगाए गए। आरोप है कि उसकी तहरीर पर कोतवाली पुलिस ने मारपीट की मामूली धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की। एसएसपी ने पीड़ित की बात सुनने के बाद कोतवाली पुलिस से नाराजगी जताते हुए चेतावनी दी कि लापरवाही पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने तत्काल विवेचना कर मामले का निस्तारण करने का निर्देश दिया है।

संबंधित समाचार