रायबरेलीः डीएम ने दिखाई दरियादिली, हादसे में घायल वृद्ध को पहुंचाया अस्पताल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रायबरेली। रविवार को कुंदनगंज के निकट जोहवा सरकी मोड़ पर दुर्घटना में वृद्ध घायल हो गया। इस पर बछरावां से रायबरेली की ओर निकल रहे डीएम वैभव श्रीवास्तव ने घायल को अस्पताल पहुंचाया। डॉक्टर से हालचाल जाना और वृद्ध के इलाज के लिए आर्थिक मदद भी की। जोहवा सरकी गांव निवासी गार्गी प्रसाद मिश्रा 77 …

रायबरेली। रविवार को कुंदनगंज के निकट जोहवा सरकी मोड़ पर दुर्घटना में वृद्ध घायल हो गया। इस पर बछरावां से रायबरेली की ओर निकल रहे डीएम वैभव श्रीवास्तव ने घायल को अस्पताल पहुंचाया। डॉक्टर से हालचाल जाना और वृद्ध के इलाज के लिए आर्थिक मदद भी की।

जोहवा सरकी गांव निवासी गार्गी प्रसाद मिश्रा 77 वर्ष किसी काम के सिलसिले में कुंदनगंज बाजार आए हुए थे। वह एक दुकान की तरफ से जैसे ही सड़क की तरफ पहुंचे तभी एक टांगे की टक्कर लग गई जिससे वह घायल हो गए। हादसे के बाद आसपास मौजूद लोगों ने भीड़ लगा ली। इस बीच बछरावां से रायबरेली की ओर जा रहे डीएम वैभव श्रीवास्तव ने भीड़ देख अपना वाहन रुकवाया और घायल को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हरचंदपुर भेजा।

वह भी अस्पताल पहुंचे अस्पताल में मौजूद डॉक्टर शिवानंद यादव ने उसका उपचार किया और जिलाधिकारी के पूछने पर उन्हें बताया कि घायल खतरे से बाहर है सीटी स्कैन कराना होगा। इस कारण उसे जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया साथ में रहे घायल गार्गी प्रसाद के पुत्र राजेश को जिलाधिकारी ने अपनी जेब से 1 हजार की आर्थिक मदद भी दी।

रायबरेली: आचार संहिता धराशाई, भाजपा के रंग में सीएमएस ने संभाला पदभार

रायबरेली। आदर्श आचार संहिता लगने के चौबीस घंटे के भीतर ही रायबरेली में इसके उल्लंघन का मामला सामने आया है। असल में जिला अस्पताल में नई सीएमएस चार्ज लेने पहुंची तो वह भाजपा के रंग में रंगी दिखी। कार की विंड शीट पर भाजपा का बड़ा का पोस्टर चिपका मिला। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें:-रायबरेली: आचार संहिता धराशाई, भाजपा के रंग में सीएमएस ने संभाला पदभार

संबंधित समाचार