दो साल बाद बेबो ने साइन की फिल्म, सुजॉय घोष के साथ करीना करने जा रही हैं काम

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुंबई। बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना कपूर फिल्मकार सुजॉय घोष की थ्रिलर ड्रामा फिल्म में काम करती नजर आएंगी। करीना कपूर ने दो साल बाद फिल्म साइन की है। पिछले साल एक्ट्रेस ने दूसरे बेटे जेह को जन्म दिया था और उनके बाद बेटे की देखभाल के लिए उन्होंने ब्रेक लिया था। View this post on Instagram …

मुंबई। बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना कपूर फिल्मकार सुजॉय घोष की थ्रिलर ड्रामा फिल्म में काम करती नजर आएंगी। करीना कपूर ने दो साल बाद फिल्म साइन की है। पिछले साल एक्ट्रेस ने दूसरे बेटे जेह को जन्म दिया था और उनके बाद बेटे की देखभाल के लिए उन्होंने ब्रेक लिया था।

करीना ने थ्रिलर ड्रामा साइन की है और जल्द ही इसकी शूटिंग करेंगी। कहानी और बदला के बाद यह सुजॉय घोष की अगली महिला प्रधान फिल्म होगी। इसे पूरा करने के बाद करीना अपना अगला प्रोजेक्ट शुरू करेंगी।

अगर सबकुछ ठीक रहा तो करीना मार्च में सुजॉय घोष की अनटाइटल फिल्म की शूटिंग शुरू कर देंगी। पश्चिम बंगाल के कलिम्पोंग और दार्जिलिंग के हिल स्टेशनों पर फिल्म की शूटिंग शुरू की जा सकती है।

करीना को आखिरी बार वीरे दी वेडिंग, गुड न्यूज और कॉमेडी-ड्रामा अंग्रेजी मीडियम में देखा गया था। आमिर खान के साथ उनकी फिल्म लाल सिंह चड्ढा इसी साल 14 अप्रैल को रिलीज होगी।

‘इंडियाज बेस्ट डांसर सीजन 2’ की विनर बनीं सौम्या कांबले, ट्रॉफी के साथ मिला ये गिफ्ट

टीवी के पॉपुलर डांस रियलिटी शो ‘इंडियाज बेस्ट डांसर सीजन 2’ का फिनाले हो गया है। शो में सौम्या कांबले ने ट्रॉफी अपने नाम कर ली है। ट्रॉफी के साथ सौम्या कांबले को 15 लाख रुपए का चेक और स्विफ्ट कार भी गिफ्ट में मिली। बेस्ट 5 फाइनलिस्ट में से जयपुर के गौरव सरवन को फर्स्ट रनर अप और ओडिशा की रोजा राणा को सेकेंड रनर-अप रहे।

पूरी खबर पढ़नें के लिए यहां क्लिक करें- ‘इंडियाज बेस्ट डांसर सीजन 2’ की विनर बनीं सौम्या कांबले, ट्रॉफी के साथ मिला ये गिफ्ट

संबंधित समाचार