बिजनौर में बढ़ रहा कोरोना का ग्राफ, नहटौर थाने में 5 पुलिसकर्मी मिले पॉजिटिव
नहटौर/बिजनौर, अमृत विचार। थाने में दो महिला कांस्टेबल सहित पांच पुलिसकर्मियों के कोरोना संक्रमित मिलने के बाद थाने में हड़कंप मच गया। स्वास्थ्य विभाग ने दवाई व किट उपलब्ध कराते हुए सभी को होम क्वारंटीन रहने के निर्देश दिए है। जानकारी के अनुसार धामपुर थाने में तैनात एक कांस्टेबल नहटौर थाने में बनी आवासीय कॉलोनी …
नहटौर/बिजनौर, अमृत विचार। थाने में दो महिला कांस्टेबल सहित पांच पुलिसकर्मियों के कोरोना संक्रमित मिलने के बाद थाने में हड़कंप मच गया। स्वास्थ्य विभाग ने दवाई व किट उपलब्ध कराते हुए सभी को होम क्वारंटीन रहने के निर्देश दिए है।
जानकारी के अनुसार धामपुर थाने में तैनात एक कांस्टेबल नहटौर थाने में बनी आवासीय कॉलोनी में रहता है। कुछ दिन पहले वह संक्रमित मिला था। उक्त कांस्टेबल के संक्रमित मिलने के बाद थाने में तैनात अन्य पुलिसकर्मियों ने भी अपनी जांच कराई थी।
जांच के परिणाम आने पर दो महिला कांस्टेबल, एक पीआरडी जवान सहित कुल 5 पुलिसकर्मियों की रिपोर्ट पॉजिटिव मिली है। चिकित्साधिकारी आशीष कुमार आर्य ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग की टीम ने संक्रमित पाए गए पुलिसकर्मियों को दवाई व किट उपलब्ध करा दी है तथा होम क्वारन्टीन रहने के निर्देश दिए गए है।
