मुरादाबाद : स्वास्थ्य कर्मियों, फ्रंटलाइन वर्करों को लगा टीके का बूस्टर डोज
मुरादाबाद, अमृत विचार। सोमवार को जिले में कोविड रोधी टीके की बूस्टर डोज स्वास्थ्य कर्मियों, फ्रंटलाइन वर्करों को लगाया गया। जिला अस्पताल सहित अन्य बूथों पर बूस्टर डोज के अलावा आम लोगों को पहली और दूसरी डोज का टीका भी लगाया गया। वहीं महिला अस्पताल में बने बूथ के अलावा छह शहरी स्वास्थ्य केंद्रों पर …
मुरादाबाद, अमृत विचार। सोमवार को जिले में कोविड रोधी टीके की बूस्टर डोज स्वास्थ्य कर्मियों, फ्रंटलाइन वर्करों को लगाया गया। जिला अस्पताल सहित अन्य बूथों पर बूस्टर डोज के अलावा आम लोगों को पहली और दूसरी डोज का टीका भी लगाया गया।
वहीं महिला अस्पताल में बने बूथ के अलावा छह शहरी स्वास्थ्य केंद्रों पर किशोरों को भी कोविड रोधी टीके की पहली डोज का टीकाकरण किया गया। अब तक जिले में 27 हजार से अधिक किशोरों को टीका लगाया जा चुका है। जबकि 2,17, 579 किशोर टीकाकरण के लिए लक्षित हैं।
जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डाँ दीपक वर्मा का कहना है कि सरकार के गाइडलाइंस के अनुसार निर्धारित आयु वर्ग और कैटेगरी के लोगों का टीकाकरण किया जा रहा है। लोगों से अपील है कि वह कोविड का टीका लगवाकर कोरोना के खात्मे में सहयोग करें।
