मिर्जापुर में ट्रैक्टर की चपेट में आने से युवक की हुई मौत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मिर्जापुर। उत्तर प्रदेश में मिर्जापुर जिले के हलिया थाना क्षेत्र में सोमवार को ट्रैक्टर की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गयी। पुलिस ने बताया कि बसुहरा गांव निवासी आर एन पाण्डे का पुत्र विवेक पाण्डे (18) प्रयागराज जिले के नैनी में कक्षा दस का छात्र था। कोरोना महामारी के कारण विद्यालय …

मिर्जापुर। उत्तर प्रदेश में मिर्जापुर जिले के हलिया थाना क्षेत्र में सोमवार को ट्रैक्टर की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गयी। पुलिस ने बताया कि बसुहरा गांव निवासी आर एन पाण्डे का पुत्र विवेक पाण्डे (18) प्रयागराज जिले के नैनी में कक्षा दस का छात्र था।

कोरोना महामारी के कारण विद्यालय बंद होने के कारण इन दिनों घर आया हुआ था। आज तीसरे पहर लगभग तीन बजे सड़क किनारे अपने साथियों के साथ क्रिकेट खेल रहा था कि एक धान लदा ट्रैक्टर असंतुलित हो कर सड़क की पटरी की ओर आ गया और विवेक को रौंदता आगे जाकर पलट गया।

पढ़ें: विधानसभा चुनाव 2022: बहराइच पहुंचे अर्ध सैनिक बल, पुलिस ने जांची रुकने की व्यवस्था

इस हादसे में युवक की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। ट्रैक्टर को कब्जे में ले लिया है।

शूटिंग प्रतियोगिता में अयोध्या मंडल की बल्ले-बल्ले, जानें

मेरठ में चल रही चार दिवसीय शूटिंग प्रतियोगिता में अयोध्या के लोग शहर का नाम रौशन कर रहे हैं। इस प्रतियोगिता में शहर के डॉक्टर डीआर भुवन को दो गोल्ड मेडल मिला है। चार दिवसीय शूटिंग प्रतियोगिता में अयोध्या मंडल को 19 मेडल मिले हैं। टीम की अगुवाई कर रहे सनी कुमार वर्मा के नेतृत्व में सोमवार को मेडल पाई हुई टीम को सिटी मजिस्ट्रेट सत्येंद्र कुमार सिंह ने सम्मानित किया और सभी के उज्जवल भविष्य की कामना की। डॉ. डीआर भुवन को अब तक 9 मेडल मिल चुके हैं, जिसमें सात गोल्ड दो सिल्वर मेडल शामिल हैं। और अधिक जानकारी के लिए यहां क्लिक करें…

संबंधित समाचार