हल्द्वानी: वरिष्ठ मंडल इंजीनियर ने डीएम को रेलवे भूमि से अतिक्रमण हटाने के लिए पत्र लिखा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हल्द्वानी, अमृत विचार। पूर्वोत्तर रेलवे ने जिलाधिकारी नैनीताल से हल्द्वानी रेलवे स्टेशन से अतिक्रमण हटाने के लिए कार्रवाई की मांग की है। इज्जत नगर मंडल के वरिष्ठ मंडल इंजीनियर प्रथम ने जिलाधिकारी धीराज सिंह गर्ब्याल को पत्र लिखकर कहा कि हल्द्वानी रेलवे स्टेशन के दक्षिण पश्चिम में रेल भूमि पर अतिक्रमण पर पीपीई एक्ट 1971 …

हल्द्वानी, अमृत विचार। पूर्वोत्तर रेलवे ने जिलाधिकारी नैनीताल से हल्द्वानी रेलवे स्टेशन से अतिक्रमण हटाने के लिए कार्रवाई की मांग की है।

इज्जत नगर मंडल के वरिष्ठ मंडल इंजीनियर प्रथम ने जिलाधिकारी धीराज सिंह गर्ब्याल को पत्र लिखकर कहा कि हल्द्वानी रेलवे स्टेशन के दक्षिण पश्चिम में रेल भूमि पर अतिक्रमण पर पीपीई एक्ट 1971 में कार्रवाई की जा रही है।

इस बाबत 4,365 वादों का निस्तारित करते हुए सार्वजनिक स्थानों पर अतिक्रमण हटाओ के नोटिस चस्पा किए गए थे। इन नोटिसों को चस्पा किए हुए 15 दिनों का समय हो चुका है लेकिन अब तक अतिक्रमण नहीं हटाया गया है।

उन्होंने जिलाधिकारी से अतिक्रमण हटाने के लिए कार्रवाई कर इसकी सूचना मंडलीय कार्यालय रेलवे को देने को कहा है ताकि अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई आगे बढ़ाई जा सके।

संबंधित समाचार