फिरोजाबाद: किन्नर कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष को कैबिनेट मंत्री का दर्जा देने की मांग

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

फिरोजाबाद। उत्तर प्रदेश में फिरोजाबाद जिले के शिकोहाबाद में किन्नरों ने किन्नर कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष को कैबिनेट मंत्री का दर्जा दिये जाने की मांग की है। शिकोहाबाद में स्टेशन रोड स्थित एक गेस्ट हाउस में सोमवार को सम्पन्न दस दिवसीय किन्नर मंगलमुखी समाज के सम्मेलन में किन्नर कल्याण बोर्ड की उपाध्यक्ष सोनम किन्नर ने …

फिरोजाबाद। उत्तर प्रदेश में फिरोजाबाद जिले के शिकोहाबाद में किन्नरों ने किन्नर कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष को कैबिनेट मंत्री का दर्जा दिये जाने की मांग की है। शिकोहाबाद में स्टेशन रोड स्थित एक गेस्ट हाउस में सोमवार को सम्पन्न दस दिवसीय किन्नर मंगलमुखी समाज के सम्मेलन में किन्नर कल्याण बोर्ड की उपाध्यक्ष सोनम किन्नर ने योगी सरकार से बोर्ड के अध्यक्ष को कैबिनेट मंत्री का दर्जा देने की मांग की।

उन्होंने कहा कि उप्र में योगी आदित्यनाथ की ऐसी पहली सरकार है, जिसने किन्नरों के कल्याण की चिंता की है। सरकार ने बाकायदा एक बोर्ड गठित किया है। उन्होंने कहा, “हम चाहते हैं कि इस बोर्ड के अध्यक्ष को कैबिनेट मंत्री का दर्जा मिले। सोनम किन्नर ने कहा कि इस बोर्ड के गठन से किन्नरों की समस्याओं को हल किया जा सकेगा।

पढ़ें: सुब्रत रॉय सहारा की सफल हुई न्यूरोसर्जरी, जानें

सोनम ने कहा कि सम्मेलन में फैसला लिया गया है कि यह समाज उप्र में भाजपा सरकार बनवाने के लिए काम करेगा। आज भी पांच हजार किन्नरों ने भाजपा का दुपट्टा पहनकर पार्टी को जिताने का संकल्प लिया है।

रायबरेली में 45 और मिले कोरोना पॉजिटिव, एक्टिव केसों की संख्या हुए 192

कोरोना की तीसरी लहर जिले में आ गई है। इसका असर जिले में पड़ने लगा है। बीते 24 घंटे में सबसे अधिक 45 लोग कोरोना पॉजिटिव मिले हैं, जिन्हें होम आइसोलेट किया गया है। जिले में कोरोना संक्रमितों की संख्या लगातार बढ़ रही है। 18 दिसंबर को खीरों में कोरोना संक्रमित युवक मिला था, उसके बाद संख्या बढ़ना शुरू हो गई है। एम्स के 30 डाक्टर और नर्स कोरोना संक्रमित चल रहे हैं वहीं 24 घंटे में 45 लोग कोरोना से संक्रमित मिले हैं। और अधिक जानकारी के लिए यहां क्लिक करें…

संबंधित समाचार