कानपुर: घाटमपुर में ठंड से आधा दर्जन गोवंशों की मौत, खेत में फेंका शव

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

घाटमपुर/कानपुर। घाटमपुर ब्लॉक अंतर्गत गड़ाथा गांव स्थित गौशाले में ठंड की चपेट में आने से लगभग आधा दर्जन गोवंशों की मौत हो गई। जिनके शवों को गौशाला से निकालकर पास एक खेत मे फेंक दिया। जहां आवारा कुत्ते शवों को नोंचते दिखाई दिए। वहीं गौरी बरिया में गोवंशों की हालत ज्यो के त्यों बने हैं। …

घाटमपुर/कानपुर। घाटमपुर ब्लॉक अंतर्गत गड़ाथा गांव स्थित गौशाले में ठंड की चपेट में आने से लगभग आधा दर्जन गोवंशों की मौत हो गई। जिनके शवों को गौशाला से निकालकर पास एक खेत मे फेंक दिया। जहां आवारा कुत्ते शवों को नोंचते दिखाई दिए। वहीं गौरी बरिया में गोवंशों की हालत ज्यो के त्यों बने हैं।

घाटमपुर तहसील क्षेत्र के गड़ाथा स्थित गौ आश्रय स्थल में गौवंशो को ठंड से बचाने के कोई इंतजाम नही है। होने के चलते ठंड की चपेट में आने से लगभग आधा दर्जन गौवंशो की मौत हो गई। प्राप्त जानकारी के मुताबिक गोवंशों के शवों को गौशाले से निकालकर पास स्थित एक खेत मे ही फेंकवा दिया गया। जहां कुछ आवारा कुत्ते शवों को नोंच रहे थे। जिसकी सूचना ग्रामीणों के द्वारा उच्चाधिकारियों को दी गई। सूचना देने के दो घंटे बाद जिम्मेदारो की नींद नही टूटी।

वहीं सजेती क्षेत्र के गौरी बिरिया स्थित गौशाला में भी गौवंशो को ठंड से बचाव के लिए कोई इंतजाम नहीं किए गए है। जिसके चलते गोवंशों की ठंड लगने से मौत हो जाती हैं। बीती देर रात ठंड की चपेट में आने से एक गौवंश की मौत हो गई। जिसे ग्राम प्रधान ने जमीन में दफना दिया, गौशाला में लगभग 97 गौवंश हैं, कुछ गौवंश घायल हैं,जिनका इलाज पशु चिकित्सक बी एन साहू कर रहे हैं। एसडीएम घाटमपुर आयुष चौधरी ने बताया कि गौवंशो के मरने व खेत मे फेंकने की जानकारी मिली हैं। पशुचिकित्साधीक्षक को भेजा हैं। गोवंशों की मौत की जांच की जा रही।

यह भी पढ़ें:-नई दिल्ली: दिल्ली में अब रेस्टोरेंट में बैठकर नहीं खा सकेंगे खाना, केवल पैक कराने की अनुमति  

संबंधित समाचार