लखनऊ: प्रशिक्षु आईपीएस अधिकारियों ने डीजीपी से की शिष्टाचार मुलाकात
लकनऊ। 73वें आरआर बैच (वर्ष 2019-20) के 10 प्रशिक्षु आईपीएस अधिकारियों ने सोमवार को डीजीपी मुकुल गोयल से पुलिस मुख्यालय में शिष्टाचार मुलाकात की। मौके पर डीजीपी व डीजीपी के जीएसओ ने भी सभी सीनियर आईपीएस से इन प्रशिक्षु आईपीएस का संक्षिप्त परिचय कराया। मुलाकात के दौरान डीजीपी ने सभी प्रशिक्षु आईपीएस को आईपीएस की …
लकनऊ। 73वें आरआर बैच (वर्ष 2019-20) के 10 प्रशिक्षु आईपीएस अधिकारियों ने सोमवार को डीजीपी मुकुल गोयल से पुलिस मुख्यालय में शिष्टाचार मुलाकात की। मौके पर डीजीपी व डीजीपी के जीएसओ ने भी सभी सीनियर आईपीएस से इन प्रशिक्षु आईपीएस का संक्षिप्त परिचय कराया।
मुलाकात के दौरान डीजीपी ने सभी प्रशिक्षु आईपीएस को आईपीएस की भूमिका, किस परिस्थिति का किस प्रकार सामना करें, जनता से कैसे व्यवहार करें, राष्ट्रहित में कैसे त्वरित निर्णय लें, टीम वर्क आदि बिन्दुओं पर मार्गदर्शन दिया। साथ ही साइबर क्राइम व सोशल मीडिया हैंडलिंग के लिए प्रशिक्षु अधिकारियों को दक्ष बनने को कहा।
डीजीपी ने बताया कि 73वें आरआर बैच में सेलेक्ट हुए इन प्रशिक्षु आईपीएस को हैदराबाद स्थित सरदार पटेल राष्ट्रीय पुलिस एकेडमी व मुरादाबाद स्थित डॉ भीमराव अंबेडकर उत्तर प्रदेश पुलिस एकेडमी से प्रशिक्षण दिया गया है। विभिन्न जनपदों में जाने से पूर्व इन्हें पुलिस मुख्यालय में शिष्टाचार मुलाकात के लिए भेजा गया था।
यह भी पढ़ें:-कोविड-19 ने बढ़ाई चिंता, संक्रमण के बढ़ते मामलों के कारण कूच बिहार ट्रॉफी के नॉकआउट मैच स्थगित
कानपुर: शादी के नाम पर ठगी करने वाले शातिर को क्राइम ब्रांच की टीम ने दबोचा
कानपुर। शादी के नाम पर भोली भाली युवतियों को अपने जाल में फंसाकर लाखों रुपए की ठगी करने वाले अन्तर्राष्ट्रीय गैंग का क्राइम ब्रांच ने खुलासा कर दिया है। क्राइम ब्रांच की टीम ने गैंग के एक अभियुक्त को दबोचकर गैंग के अन्य सदस्यों की तलाश में दबिश दे रही है।
यह भी पढ़ें:-कानपुर: शादी के नाम पर ठगी करने वाले शातिर को क्राइम ब्रांच की टीम ने दबोचा
