बरेली: संपत्ति के लालच में बहन पर मां के अपहरण का आरोप

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। भाइयों ने अपनी सगी बहन पर संपत्ति के लालच में मां के अपहरण का आरोप लगाया है। पीड़ित का कहना है कि करीब एक माह से उसकी मां लापता है। पुलिस से भी कई बार शिकायत की। बावजूद कार्रवाई नहीं हुई। पीड़ित ने सोमवार को एसएसपी कार्यालय पहुंचकर शिकायत की। अधिकारियों ने …

बरेली, अमृत विचार। भाइयों ने अपनी सगी बहन पर संपत्ति के लालच में मां के अपहरण का आरोप लगाया है। पीड़ित का कहना है कि करीब एक माह से उसकी मां लापता है। पुलिस से भी कई बार शिकायत की। बावजूद कार्रवाई नहीं हुई। पीड़ित ने सोमवार को एसएसपी कार्यालय पहुंचकर शिकायत की। अधिकारियों ने जांच के आदेश दिए हैं।

इज्जतनगर थाना क्षेत्र के कंजादासपुर निवासी मो. एजाज खां ने बताया कि वह दो भाई हैं। दोनों भाई अपने हिस्से की संपत्ति पर कब्जा करके रह रहे हैं। पिता की मौत के बाद मां उसके साथ रह रही थीं। आरोप है कि फरीदपुर में रहने वाली उसकी बहन ने फोन पर पौने दो बीघा जमीन और अन्य संपत्ति पर हक मांगा। मां ने कहा कि वह अब किसी और को संपत्ति में हिस्सा नहीं देगी। आरोप है कि उसके बाद उसकी बहन कई लोगों को साथ लेकर घर पर आई और मां को कार में डालकर अपहरण कर ले गई।

पीड़ित भाइयों ने तहरीर देकर पुलिस से शिकायत की मगर उसकी सुनवाई नहीं हुई। अभी तक उसकी मां का कोई सुराग नहीं लगा है। उसने अंदेशा जताया है कि संपत्ति के लालच में उसकी मां के साथ कोई अप्रिय घटना हो सकती है। पीड़ित ने इस मामले में रिपोर्ट दर्ज कराकर मां की बरामदगी की मांग की है।

संबंधित समाचार