सीतापुर: अवैध शराब के साथ पुलिस ने 41 लोगों को किया गिरफ्तार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

सीतापुर। सीतापुर पुलिस ने विभिन्न थाना क्षेत्रों से चेकिंग के दाैरान 1070 लीटर अवैध शराब बरामद कर 11 भट्ठियां पकड़ी है। साथ ही पुलिस ने 41 अभियुुक्तों को भी गिरफ्तार किया है। थाना संदना पुलिस ने 185 लीटर अवैध शराब बरामद कर चार भट्ठियां भी पकड़ी गई है। वही पुलिस ने आठ अभियुक्तों को गिरफ्तार …

सीतापुर। सीतापुर पुलिस ने विभिन्न थाना क्षेत्रों से चेकिंग के दाैरान 1070 लीटर अवैध शराब बरामद कर 11 भट्ठियां पकड़ी है। साथ ही पुलिस ने 41 अभियुुक्तों को भी गिरफ्तार किया है। थाना संदना पुलिस ने 185 लीटर अवैध शराब बरामद कर चार भट्ठियां भी पकड़ी गई है। वही पुलिस ने आठ अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। थाना इमलिया सुल्लतापुर पुलिस ने 30 लीटर अवैध शराब, दो भट्ठी व दो अभियुक्तों को भी गिरफ्तार किया है। थाना रामकोट पुलिस ने 80 लीटर अवैध शराब, एक भट्ठी सहित चार अभियुक्त गिरफ्तार हुए।

थाना हरगांव पुलिस ने 140 लीटर अवैध शराब,एक भट्ठी सहित चार अभियुक्त गिरफ्तार किए। सीतापुर के थाना महमूदाबाद पुलिस ने 50 लीटर अवैध शराब, एक भट्ठी के साथ एक अभियुक्त गिरफ्तार किया है। थाना बिसवां पुलिस ने 60 लीटर अवैध शराब, एक भट्ठी व एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। थाना सदरपुर पुलिस ने 30 लीटर अवैध शराब, एक भट्ठी व एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। थाना रामपुर मथुरा पुलिस ने 140 लीटर अवैध शराब के साथ चार अभियुक्त गिरफ्तार हुए है। थाना मछरेहटा पुलिस ने 80 लीटर अवैध शराब पकड़ी है साथ ही पुलिस ने एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है।

थाना मिश्रिख पुलिस ने 15 लीटर अवैध शराब पकड़ी व एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। थाना रामपुर कलां पुलिस ने 30 लीटर अवैध शराब के साथ दो अभियुक्त गिरफ्तार किए है। थाना कमलापुर पुलिस ने 20 लीटर अवैध शराब के साथ एक अभियुक्त गिरफ्तार किया है। थाना तालगांव पुलिस ने 10 लीटर अवैध शराब बरामद कर एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया। थाना कोतवाली नगर पुलिस ने 20 लीटर अवैध शराब के साथ एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया।

थाना कोतवाली देहात पुलिस ने 60 ली. अवैध शराब के साथ तीन अभियुक्त, थाना खैराबाद पुलिस ने 20 ली. अवैध शराब के साथ एक अभियुक्त गिरफ्तार किया है। थाना लहरपुर पुलिस ने 20 ली. अवैध शराब के साथ एक अभियुक्त, थाना मानपुर पुलिस ने 20 ली. अवैध शराब के साथ एक अभियुक्त, थाना महोली पुलिस ने 20 ली. अवैध शराब के साथ एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। थाना पिसावां पुलिस ने 20 ली. अवैध शराब के साथ एक अभियुक्त, थाना नैमिषारण्य पुलिस ने 20 ली. अवैध शराब के साथ एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है।

यह भी पढ़ें:-सीतापुर: अवैध असलहा फैक्ट्री का भंडाफोड़, एक शातिर गिरफ्तार

संबंधित समाचार