आज का राशिफल। 11 जनवरी, 2022
मेष आज आपका दिन बेहद शुभ रहने वाला है। सुबह आप किसी विचार में उलझे रहेंगे। दोपहर की बाद आप अपने छूटे कार्यों को निपटाने को लेकर तत्पर होंगे। सोशल मीडिया के माध्यम से आप अपना प्रमोशन कर सकते हैं। धार्मिक अभिरुचियों में वृद्धि होगी। वृष आज अपना चरित्र अच्छा रखें। कानूनी मामलों में आपका …
मेष
आज आपका दिन बेहद शुभ रहने वाला है। सुबह आप किसी विचार में उलझे रहेंगे। दोपहर की बाद आप अपने छूटे कार्यों को निपटाने को लेकर तत्पर होंगे। सोशल मीडिया के माध्यम से आप अपना प्रमोशन कर सकते हैं। धार्मिक अभिरुचियों में वृद्धि होगी।
वृष
आज अपना चरित्र अच्छा रखें। कानूनी मामलों में आपका भाग्य साथ नहीं दे रहा है। इसलिए आपको विवादों से बचना चाहिए। स्वास्थ्य को लेकर छोटी-मोटी परेशानियां होती रहेंगी। जीवन साथी आपकी भावनाओं का ध्यान रखेगा।
मिथुन
आज कार्यक्षेत्र में आपको पदोन्नति मिलने के योग बन रहे हैं। आयात-निर्यात से जुड़े लोगों को बड़ा धन लाभ होगा। प्रेमी जन आज विवाह को लेकर काफी उत्सुक रहेंगे। महिलाएं आज महंगे आभूषणों और वस्त्रों पर धन खर्च कर सकती हैं।
कर्क
आज ऑफिस में सहकर्मियों के साथ कोई उत्सव मना सकते हैं। घर का वातावरण काफी अनुशासित रहने वाला है। गुप्त शत्रुओं से सावधान रहें। ऑफिस में लोग आपके काम का श्रेय दूसरे ले सकते हैं।
सिंह
आज आपकी योजना सफल हो सकती है। अपनी क्षमताओं का कुशलता से प्रयोग कर पाएंगे। आपकी दिनचर्या बहुत शुभ रहने वाली है। कारोबारी यात्रा की संभावना बन रही है। प्रेम संबंधों में रोमांटिक रहेंगे।
कन्या
आज अपनी कमियों का बचाव करने के बजाय उसे दूर करने का प्रयास करें। जीवनसाथी से किसी बात को लेकर नाराज रहेंगे। सरकारी कार्यों में रुकावटें आ सकती है। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई के अलावा दूसरे कार्यों में रहेगा।
तुला
आज नए काम की शुरुआत कर सकते हैं। सकारात्मक ऊर्जा से भरपूर रहेंगे। राजनीतिक लोगों के लिए आज का दिन बहुत अच्छा है। आय के नए स्तोत्र विकसित होने के योग बन रहे हैं। व्यवसाय में बड़े आर्थिक लाभ वाली डील हो सकती है।
वृश्चिक
आज ऑनलाइन कोर्स में प्रवेश ले सकते हैं। व्यापार में विस्तार हेतु लोन के लिए आवेदन करना चाह रहे हैं तो दिन शुभ है। किसी मित्र से आपको भोजन के लिए निमंत्रण मिल सकता है। व्यस्तता के बावजूद परिवार के लिए समय अवश्य निकालें।
धनु
आज मित्रों के साथ आप टूर की प्लानिंग कर सकते हैं। उच्च अधिकारियों से आपके संबंध मजबूत होंगे। प्रेमी जन के साथ अच्छा समय बितायेंगे। सहकर्मियों के साथ अपने संबंध खराब न करें। गूढ़ विषयों में अनुसंधान कार्य में रुचि दिखाएंगे।
मकर
आज विद्यार्थी अपनी पढ़ाई को लेकर काफी सक्रिय रहेंगे। अपने विचारों को दूसरों पर थोपने से बचें। होटल कारोबारियों के लिए दिन शुभ नहीं है। लाइफस्टाइल और विलासिता पर काफी धन खर्च कर सकते हैं।
कुंभ
आज आप रचनात्मक विचारों के प्रभाव में रहेंगे। व्यापार में बड़ा धन लाभ हो सकता है। मीडिया से जुड़े लोगों के काम में आ रही बाधा दूर होगी। जॉब इंटरव्यू में आपको सफलता मिल सकती है। आपकी आर्थिक स्थिति बहुत ही अच्छी रहेगी।
मीन
आज आपको उन लोगों से मिलना पड़ सकता है, जिन्हें आप ज्यादा पसंद नहीं करते। नव उद्यमियों के लिए दिन बहुत अच्छा है। आपको बुद्धिमान मित्रों का सहयोग प्राप्त होगा। जॉब में अपने लक्ष्यों को समय से पहले पूरा कर लेंगे। पैतृक सम्पत्ति के विवादों का निपटारा हो सकता है।
