दहेज के लिए पत्नी की हत्या करने वाला आरोपी पति गिरफ्तार, जानें पूरा मामला…
लखनऊ। पारा थाना पुलिस ने दहेज के लिए अपनी पत्नी की हत्या करने के मामले में आरोपी पति बंथना थानांतर्गत वहाजनामऊ निवासी विमल सिंह यादव उर्फ बिल्लू को गिरफ्तार कर लिया है। जानकारी हो कि विमल सिंह यादव की 21 नवंबर 2021 को सरिता प्रजापति से शादी हुई थी। शादी के बाद से ही विमल …
लखनऊ। पारा थाना पुलिस ने दहेज के लिए अपनी पत्नी की हत्या करने के मामले में आरोपी पति बंथना थानांतर्गत वहाजनामऊ निवासी विमल सिंह यादव उर्फ बिल्लू को गिरफ्तार कर लिया है। जानकारी हो कि विमल सिंह यादव की 21 नवंबर 2021 को सरिता प्रजापति से शादी हुई थी। शादी के बाद से ही विमल व उसके परिजन सरिता को दहेज के लिए प्रताड़ित करते थे व मारपीट करते थे।
पिछले काफी दिनों से सभी प्लॉट खरीदने के लिए सरिता से 15 लाख रुपये की मांग कर रहे थे। गत शनिवार रात सरिता ने फोन करके अपने पिता को बताया कि ससुराली परिजन उसे बंधक बनाकर बुरी तरह पीट रहे हैं। इसके 10 मिनट बाद ससुराल पक्ष से फोन आया कि सरिता की मौत हो गई है।
मामले के बाद सरिता के पिता ने विमल समेत ससुराल पक्ष के कपिल सिंह यादव, सुमेंद्र सिंह यादव, निर्मल सिंह यादव, अमरेंद्र सिंह यादव व सास समेत कुल सात लोगों के खिलाफ दहेज हत्या का मामला दर्ज कराया था।
बरेली: चलती ट्रेन से उतरी महिला, कटे दोनों हाथ
जंक्शन पर मुरादाबाद की एक महिला हादसे का शिकार हो गई। चलती ट्रेन से उतरते समय उसका पैर फिसल गया और वह ट्रेन और प्लेटफॉर्म के बीच गिरकर फंस गई। इससे महिला के दोनों हाथ कट गए। आनन-फानन में महिला को जिला अस्पताल में भर्ती कराया जहां उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है। पूरा मामला जंक्शन के प्लेटफार्म नंबर दो का बताया जा रहा है।
पूरी खबर पढ़नें के लिए यहां क्लिक करें- बरेली: चलती ट्रेन से उतरी महिला, कटे दोनों हाथ
