भाजपा कार्यकर्ता आज से घर-घर जाकर करेंगे जनसम्पर्क,14 जनवरी से शुरू होगा एलईडी प्रचार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 के होने की तिथियों और अधिसूचना लागू होने के बाद भाजपा चुनाव से पहले अपनी हर ताकत और मुमकिन कोशिश करने में कहीं भी पीछे नहीं हट रही है। यही वजह है कि आज से भाजपा प्रदेश में जनसंपर्क अभियान शुरू करेगी। यह जानकारी देते हुए भारतीय जनता पार्टी …

लखनऊ। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 के होने की तिथियों और अधिसूचना लागू होने के बाद भाजपा चुनाव से पहले अपनी हर ताकत और मुमकिन कोशिश करने में कहीं भी पीछे नहीं हट रही है। यही वजह है कि आज से भाजपा प्रदेश में जनसंपर्क अभियान शुरू करेगी।

यह जानकारी देते हुए भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने बताया कि इस अभियान के तहत पार्टी की नेता और कार्यकर्ता कोरोना प्रोटोकॉल का पालन करते हुए घर घर जाएंगे। पार्टी के लोगों को केंद्र व प्रदेश सरकार द्वारा किसानों, श्रमिकों, महिलाओं, युवाओं के लिए किए गए कार्यों की जानकारी लोगों तक पहुंचाएंगे।

लोगों को बताएंगे कि प्रदेश सरकार ने कैसे अपराधियों पर नकेल कसी, बेघरों को आवास मुहैया कराए, घर घर बिजली पानी पहुंचाने के लिए प्रयास किए और किसानों के जीवन को खुशहाल बनाया।

स्वतंत्र देव सिंह ने बताया कि भारतीय जनता पार्टी के इस जनसंपर्क अभियान के तहत पार्टी कार्यकर्ता और नेता राज्य के एक लाख 74 हज़ार बूथों पर घर घर जाएंगे।पाँच-पाँच व्यक्तियों का समूह बनाकर कार्यकर्ता सभी 403 विधानसभा क्षेत्रों में सघन संपर्क अभियान चलाएंगे।

पार्टी द्वारा वोटर लिस्ट के पन्ना स्तर तक लोगों से संपर्क का कार्यक्रम बनाया गया है। सरकार की उपलब्धियों को लोगों को बताने के लिए संपर्क टोली लोगों को सरकार की उपलब्धियों को बताने वाले टेंप्लेट पूरी हुई हर आस, घर-घर हुआ विकास भी देंगे।

अभियान के तहत तीन श्रेणियों में कार्यकर्ता प्रवास करेंगे। इसमें महिला संपर्क, सामाजिक संपर्क और लाभार्थी संपर्क शामिल है। लोगों को मास्क और सैनिटाइजर का वितरण भी कार्यकर्ताओं द्वारा किया जाएगा।

संपर्क टोली लोगों के घरों में भारतीय जनता पार्टी के स्टीकर और झंडे भी लगाने का आग्रह भी करेगी। अभियान के तहत साढ़े तीन करोड़ लाभार्थियों से विशेष तौर पर संपर्क की योजना बनाई गई है।

मकर संक्रांति के बाद सभी 403 विधानसभा क्षेत्रों में एलईडी रथ भाजपा सरकार की योजनाओं और गरीब कल्याण की योजनाओं, कानून व्यवस्था में सुधार, गुंडाराज और माफिया राज की समाप्ति, महिलाओं बेटियों की सुरक्षा के लिए किए गए कार्यों, गरीब, वंचित कल्याण की योजनाओं के बारे में जानकारी देकर लोगों को भारतीय जनता पार्टी के पक्ष में वोट डालने की अपील करेंगे। सभी सांसद, विधायक, मंत्री, जनप्रतिनिधि और पार्टी के पदाधिकारी इस जनसंपर्क अभियान का हिस्सा बनेंगे।

पढ़ें- बांदा: जहरीली शराब का जखीरा हुआ बरामद, पुलिस ने चार को किया गिरफ्तार

संबंधित समाचार