बोनी कपूर की छोटी बेटी खुशी हुईं कोरोना पॉजिटिव
मुंबई। कोरोना महामारी अपने पैर पसारते हुए अब फिल्म इंडस्ट्री बॉलीवुड में भी पहुंच गया है। अर्जुन कपूर और नोरा फतेही के बाद खबर आई कि बॉलीवुड की एक्ट्रेस मृणाल ठाकुर और जॉन अब्राहम भी कोविड की चपेट में आ गई हैं। आज फिर ता चला कि दिग्गज गायिका लता मंगेशकर भी कोविड की चपेट …
मुंबई। कोरोना महामारी अपने पैर पसारते हुए अब फिल्म इंडस्ट्री बॉलीवुड में भी पहुंच गया है। अर्जुन कपूर और नोरा फतेही के बाद खबर आई कि बॉलीवुड की एक्ट्रेस मृणाल ठाकुर और जॉन अब्राहम भी कोविड की चपेट में आ गई हैं। आज फिर ता चला कि दिग्गज गायिका लता मंगेशकर भी कोविड की चपेट में आ गईं हैं। इसी बीच एक बार फिर फिल्म इंडस्ट्री में कोरोना का कहर दिखा और फिल्म जगत से चौंकाने वाली खबर सामने आई है। श्री देवी और बोनी कपूर की बेटी और जाह्नवी कपूर की बहन खुशी कपूर भी इस महामारी की चपेट में आ गई हैं। वे होम क्वारंटीन हैं।
खुशी को कोरोना होने के साथ ही बोनी और जान्हवी कपूर भी होम क्वारंटीन में हैं। अभी तक ये साफ नहीं हुआ कि वो भी इस महामारी की चपेट में आए हैं कि नहीं। फैंस एक्ट्रेस के बारे में काफी परेशान हैं और उनके जल्द ठीक होने की कामना कर रहे हैं।
हाल ही में जाह्नवी ने अपने इंस्टाग्राम पर थर्मामीटर मुंह में लगाकर कुछ फोटोज पोस्ट की थीं। एक्ट्रेस के फैंस उनसे लगातार पूछ रहे थे कि आखिर उन्हें क्या हो गया है। इससे पहले अर्जुन कपूर भी कोरोना की चपेट में आए थे।
पढ़ें- स्वर कोकिला लता मंगेशकर हुईं कोरोना पॉजिटिव, फैंस ने कहा ‘Get Well Soon’
हाल ही में उनकी रिपोर्ट नेगेटिव आई है। अंशुला कपूर, रिया कपूर और पति करण बुलानी भी इस वायरस की चपेट में आए थे, लेकिन सभी इससे जंग जीत चुके हैं।
पढ़ें- Happy Birthday Vamika: एक साल की पूरी हुई वामिका, अनुष्का-विराट ने जताई खुशी
