पंजाब और हरियाणा में ठंड का प्रकोप जारी, हिसार सबसे सर्द

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

चंडीगढ़। पंजाब एवं हरियाणा के अधिकतर हिस्सों में मंगलवार को ठंड का प्रकोप जारी रहा और हरियाणा का हिसार दोनों राज्यों में सबसे सर्द इलाका रहा। मौसम विभाग के अनुसार, हिसार में न्यूनतम तापमान 4.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जबकि रोहतक और सिरसा में न्यूनतम तापमान छह-छह डिग्री सेल्सियस तो गुरुग्राम में न्यूनतम तापमान …

चंडीगढ़। पंजाब एवं हरियाणा के अधिकतर हिस्सों में मंगलवार को ठंड का प्रकोप जारी रहा और हरियाणा का हिसार दोनों राज्यों में सबसे सर्द इलाका रहा। मौसम विभाग के अनुसार, हिसार में न्यूनतम तापमान 4.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जबकि रोहतक और सिरसा में न्यूनतम तापमान छह-छह डिग्री सेल्सियस तो गुरुग्राम में न्यूनतम तापमान 6.9 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

विभाग के मुताबिक, अंबाला में न्यूनतम तापमान 9.6 डिग्री सेल्सियस रहा। पंजाब का बठिंडा राज्य का सबसे सर्द इलाका रहा जहां का न्यूनतम तापमान 5.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। इसके बाद पठानकोट में न्यूनतम पारा 5.7 डिग्री और अमृतसर में 7.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जालंधर में न्यूनतम तापमान 7.9 जबकि मोगा में 6.2 डिग्री सेल्सियस रहा। दोनों राज्यों की साझी राजधानी चंडीगढ़ में न्यूनतम तापमान 8.5 डिग्री सेल्सियस रहा।

इसे भी पढ़ें-

स्वर कोकिला लता मंगेशकर हुईं कोरोना पॉजिटिव, फैंस ने कहा ‘Get Well Soon’

 

संबंधित समाचार