अब जिले में महिलाएं निभा सकती हैं निर्णायक भूमिका !

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

सुल्तानपुर। जिले की सभी पांच विधानसभाओं में महिलाएं निर्णायक भूमिका निभा सकती हैं, वहीं उम्र का शतक जमा चुके 48 बुजुर्गों का आशीर्वाद भी प्रत्याशियों की किस्मत तय करेगा। जिले की पांचों विधानसभाओं में कुल 18 लाख 9 हजार 925 मतदाता हैं, जिसमें महिला मतदाताओं की संख्या आठ लाख 70 हजार 319 और पुरुष मतदाता …

सुल्तानपुर। जिले की सभी पांच विधानसभाओं में महिलाएं निर्णायक भूमिका निभा सकती हैं, वहीं उम्र का शतक जमा चुके 48 बुजुर्गों का आशीर्वाद भी प्रत्याशियों की किस्मत तय करेगा। जिले की पांचों विधानसभाओं में कुल 18 लाख 9 हजार 925 मतदाता हैं, जिसमें महिला मतदाताओं की संख्या आठ लाख 70 हजार 319 और पुरुष मतदाता नौ लाख 39 हजार 521 है।

इस लिहाज से महिला मतदाताओं की आबादी पुरूषों के मुकाबले 69 हजार ही कम है। जिले में थर्ड जेंडर के 85 मतदाता हैं। शहर की सुलतानपुर सीट पर सर्वाधिक एक लाख 80 हजार 872 महिला मतदाता हैं जिसके मुकाबले पुरूषों की संख्या एक लाख 94 हजार 95 हैं। इसी तरह अन्य विधान सभाओं में भी पुरुषों की तुलना में महिला मतदाता ज्यादा अंतर में नही हैं।

जिले में उम्र के शतक देख चुके 48 तथा 90 से अधिक उम्र वाले 2195 मतदाता भी अपने मताधिकार का प्रयोग कर सकेंगे। जिले में पांच विधानसभाएं इसौली, सुलतानपुर, सदर, लंभुआ व सुरक्षित सीट कादीपुर है। इनमें सर्वाधिक मतदाता संख्या कादीपुर (सुरक्षित सीट) में 3,75,753 तथा सबसे कम पिछड़ा वर्ग की सीट मानी जाने वाली सदर विधानसभा में 3,40,121 हैं।

जिले में 45 हजार नये मतदाता बने है जिसे मिला कर 18 से 29 साल की उम्र के मतदाताओं की संख्या तीन लाख 82 हजार 349 हैं।

यूपी चुनाव: स्वामी प्रसाद मौर्य समेत कई नेता सपा में हो सकते है शामिल

राज्य सरकार में कैबिनेट मंत्री रहे स्वामी प्रसाद मौर्य समाजवादी पार्टी समेत कई भाजपा नेता अब सपा में शामिल हो सकते है। माना जा रहा है कि इनके शामिल होने से भाजपा के चर्चित चेहरे भी साइकिल थाम सकते है। हालांकि सियासी गलियारों में इस्तीफा मात्र से हड़कम्प मचा हुआ है।

पूरी खबर पढ़नें के लिए यहां क्लिक करें- यूपी चुनाव: स्वामी प्रसाद मौर्य समेत कई नेता सपा में हो सकते है शामिल

संबंधित समाचार