अंडर -19 विश्व कप : हनूर सिंह ने जड़ा शतक, भारत ने ऑस्ट्रेलिया को नौ विकेट से हराया

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

प्रोविडेन्स (गयाना)। सलामी बल्लेबाज हनूर सिंह के नाबाद 100 रन की मदद से भारत ने अंडर-19 विश्व कप से पहले अभ्यास क्रिकेट मैच में ऑस्ट्रेलिया को नौ विकेट से करारी शिकस्त दी। ऑस्ट्रेलिया ने पहले बल्लेबाजी के लिये आमंत्रित किये जाने के बाद कप्तान कूपर कोनोली के 117 रन की मदद से 49.2 ओवर में …

प्रोविडेन्स (गयाना)। सलामी बल्लेबाज हनूर सिंह के नाबाद 100 रन की मदद से भारत ने अंडर-19 विश्व कप से पहले अभ्यास क्रिकेट मैच में ऑस्ट्रेलिया को नौ विकेट से करारी शिकस्त दी। ऑस्ट्रेलिया ने पहले बल्लेबाजी के लिये आमंत्रित किये जाने के बाद कप्तान कूपर कोनोली के 117 रन की मदद से 49.2 ओवर में 268 रन बनाये।

कोनोली ने अपनी पारी में 14 चौके और चार छक्के लगाये। हनूर ने 16 चौकों की मदद से 100 रन बनाये। उन्हें शेख राशिद का अच्छा सहयोग मिला जिन्होंने 72 रन की पारी खेली। ये दोनों खिलाड़ी रिटायर्ड हर्ट होकर पवेलियन लौटे और तब कप्तान यश दुल (नाबाद 50) ने टीम को 15 गेंद शेष रहते हुए लक्ष्य तक पहुंचाया।

अंडर-19 वर्ल्ड कप के पहले वॉर्म अप मैच में टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज को 108 रन से हरा दिया था। टॉस जीतकर पहले बैटिंग करते हुए भारत ने 6 विकेट के नुकसान पर 278 रन बनाए थे। छठे नंबर पर बल्लेबाजी करने वाले निशांत सिंधु (78 रन) टॉप स्कोरर रहे, जबकि कप्तान यश धुल ने भी 52 रनों की पारी खेली। विकेटकीपर आराध्य यादव ने भी 42 रन बनाए थे। वेस्टइंडीज की ओर से जोहान लेने ने 3 विकेट चटकाए थे। विंडीज के सामने मुकाबला जीतने के लिए 279 रनों का टारगेट था, जिसके जवाब में टीम 43 ओवर के खेल में 170 के स्कोर पर ढेर हो गई थी।

टूर्नामेंट शुक्रवार को शुरू होगा जिसमें भारत का पहला मुकाबला शनिवार को दक्षिण अफ्रीका से होगा। अन्य मैचों में बांग्लादेश्, इंग्लैंड और पाकिस्तान ने भी प्रभावशाली जीत दर्ज की। बांग्लादेश ने जिम्बाब्वे को डकवर्थ लुईस पद्वति से 155 रन से हराया। इंग्लैंड ने एक अन्य मैच में यूएई पर दो विकेट से जीत दर्ज की जबकि पाकिस्तान ने कनाडा को आठ विकेट से शिकस्त दी।

 

संबंधित समाचार