‘गॉडफादर’ में साउथ के इस सुपरस्टार के साथ नजर आएंगे सलमान खान

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुंबई। बॉलीवुड के दबंग स्टार सलमान खान की आने वाली फिल्म टाइगर 3 की शूटिंग इन दिनों ठप्प पड़ी हुई है। कोरोना के बढ़ते खतरे को देखते टाइगर 3 की शूटिंग को आगे बढ़ा दिया गया है। सलमान खान ने फिल्म की शूटिंग से बचे समय को यूज करने के लिए खास प्लान बनाया है, …

मुंबई। बॉलीवुड के दबंग स्टार सलमान खान की आने वाली फिल्म टाइगर 3 की शूटिंग इन दिनों ठप्प पड़ी हुई है। कोरोना के बढ़ते खतरे को देखते टाइगर 3 की शूटिंग को आगे बढ़ा दिया गया है। सलमान खान ने फिल्म की शूटिंग से बचे समय को यूज करने के लिए खास प्लान बनाया है, जिसके लिए उन्होंने चिरंजीवी के साथ हाथ मिलाया है।

बताया जा रहा है कि सलमान खान बहुत ही जल्द चिरंजीवी की आने वाली फिल्म गॉडफादर के लिए 5-7 दिन की शूटिंग करेंगे। इस फिल्म में वह कैमियो करते दिखाई देंगे। सलमान खान टाइगर 3 की वजह से गॉडफादर को समय नहीं दे पा रहे थे लेकिन अब उनके पास वक्त है।

सलमान ने गॉडफादर के मेकर्स से बात की और उन्हें शूटिंग के लिए वक्त दे दिया है। सलमान खान का सीक्वेंस जनवरी 2022 में ही शूट किया जाएगा। यदि सबकुछ प्लान के मुताबिक होता है तो फिल्म गॉडफादर जनवरी में ही पूरी हो जाएगी।

कोरोना की चपेट में आईं साउथ की फेमस एक्ट्रेस खुशबू सुंदर, सोशल मीडिया के जरिए दी जानकारी

कोरोना महामारी अपने पैर पसारते हुए अब फिल्म इंडस्ट्री में भी पहुंच गया है। फिल्म इंडस्ट्री में कोविड का कहर दिखने लगा है और फिल्म जगत से चौंकाने वाली खबर सामने आई है। खबर आ रही है कि दिग्गज गायिका लता मंगेशकर  भी कोविड की चपेट में आ गईं हैं। वहीं अब साउथ इंडस्ट्री से भी कोरोना के केस काफी सुनने को मिल रहे हैं। खबर आ रही है कि साउथ की फेमस एक्ट्रेस और बीजेपी नेता खुशबू सुंदर कोरोना की चपेट में आ गई हैं।

पूरी खबर पढ़नें के लिए यहां क्लिक करें-कोरोना की चपेट में आईं साउथ की फेमस एक्ट्रेस खुशबू सुंदर, सोशल मीडिया के जरिए दी जानकारी

संबंधित समाचार