कोवैक्सीन को लेकर बड़ा दावा: वैक्सीन की बूस्टर डोज नए वैरिएंट ओमिक्रॉन को करती है निष्क्रिय

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

नई दिल्ली। कोरोना वायरस के खिलाफ लड़ने वाली पहली स्वदेशी वैक्सीन कोवैक्सीन को लेकर एक बड़ा दावा किया गया है। कोवैक्सीन को बनाने वाली भारत बायोटेक कंपनी का कहना है कि बूस्टर डोज पर होने वाले शुरूआती दिनों में पता चला है कि कोवैक्सीन की बूस्टर खुराक कोराना के नए वैरिएंट ओमिक्रॉन और डेल्टा वैरिएंट …

नई दिल्ली। कोरोना वायरस के खिलाफ लड़ने वाली पहली स्वदेशी वैक्सीन कोवैक्सीन को लेकर एक बड़ा दावा किया गया है। कोवैक्सीन को बनाने वाली भारत बायोटेक कंपनी का कहना है कि बूस्टर डोज पर होने वाले शुरूआती दिनों में पता चला है कि कोवैक्सीन की बूस्टर खुराक कोराना के नए वैरिएंट ओमिक्रॉन और डेल्टा वैरिएंट को निष्क्रिय करने में सक्षम है। हालांकि अभी भी इस पर लगातारा शोध चल रहे है।

दरअसल, कोवैक्सीन को बनाने वाली कंपनी भारत बायोटेक का कहना है कि डोज लेने वालों से 90 फीसदी में कोरोना के खिलाफ (दूसरी खुराक के 6 महीने बाद) मजबूत एंटीबॉडी प्रतिक्रिया देखी गई। वहीं, इससे पहले भारत बायोटेक ने यह भी कहा था कि कोवैक्सीन की बूस्टर डोज के उसके परीक्षणों में बिना किसी गंभीर प्रतिकूल घटना के लंबी अवधि के लिए सुरक्षित दिखाया।

किशोरों को भी लगाई जा रही कोवैक्सीन
15 से 18 वर्ष के किशोरों का टीकाकरण भी कोवैक्सीन से ही किया जा रहा है। कंपनी का दावा है कि दूसरे और तीसरे चरण के अध्ययन में पता चला कि उनकी वैक्सीन सिर्फ 15 से 18 साल नहीं बल्कि 2 से 18 वर्ष तक के बच्चों और किशोरों के लिए सुरक्षित है। उन्होंने कहा कि अध्ययन में यह भी पता चला कि बच्चे और किशोर इसे आसानी से सहन कर सकते है और इससे उनकी इम्युनिटी भी बढ़ती है।

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

Barabanki News: खतरे के निशान से ऊपर बह रही सरयू, बाढ़ को लेकर प्रशासन अलर्ट; 200 बच्चों की पढ़ाई पर भी मंडराया संकट
कानपुर में लोन डिफॉल्ट पर एक्शन : बैंक ने लगाया लैदर फैक्ट्री पर ताला, बकाया न चुकाने पर लिया कब्जा
Barabanki News: श्रावण से पहले शिव मंदिरों की विद्युत सुरक्षा दुरुस्त करने के निर्देश, डीएम बोले- लापरवाही बिल्कुल बर्दाश्त नहीं होगी
NEET विवाद: सरकार-CJP वार्ता के बाद बढ़ी उम्मीदें, सरकार ने मानी 3 में से 2 मांगे; क्या होगा धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा?
Gonda News:चलती ट्रेन में गूंजी किलकारी, बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस में महिला ने दिया बच्चे को जन्म