देहरादून: कांग्रेस ने किशोर उपाध्याय को सभी पदों से हटाया

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

देहरादून, अमृत विचार। कांग्रेस ने पूर्व प्रदेश अध्यक्ष किशोर उपाध्याय को पार्टी के सभी दायित्वों से हटा दिया है। प्रदेश प्रभारी देवेंद्र यादव की ओर से जारी पत्र में कहा गया है कि उत्तराखंड के लोग बदलाव के लिए तरस रहे हैं और भाजपा सरकार को उखाड़ फेंकने का इंतजार कर रहे हैं। चुनौती का सामना …

देहरादून, अमृत विचार। कांग्रेस ने पूर्व प्रदेश अध्यक्ष किशोर उपाध्याय को पार्टी के सभी दायित्वों से हटा दिया है। प्रदेश प्रभारी देवेंद्र यादव की ओर से जारी पत्र में कहा गया है कि उत्तराखंड के लोग बदलाव के लिए तरस रहे हैं और भाजपा सरकार को उखाड़ फेंकने का इंतजार कर रहे हैं।

चुनौती का सामना करना और यहां के लोगों की सेवा करना हमारा कर्तव्य है लेकिन दु:ख की बात है कि किशोर भाजपा और अन्य राजनैतिक दलों के साथ मिलकर इस लड़ाई और लोगों के हितों को कमजोर करने के साजिश कर रहे हैं।

उन्होंने पत्र में यह भी कहा कि किशोर उपाध्याय को व्यक्तिगत रूप से कई चेतावनियों के बावजूद भी उनका आचरण,  पार्टी विरोधी गतिविधियां थमने का नाम नहीं ले रही हैं। इस वजह से किशोर उपाध्याय को पार्टी के सभी पदों से हटाया जाता है और आगे की कार्रवाई लंबित है।

पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने कहा कि अभी फिलहाल इसकी पूरी जानकारी उन्हें नही है। किशोर को पार्टी के प्रति अपना समर्पण रखना चाहिए था। संगठन ने अगर इतना बड़ा कदम उठाया है तो कोई साक्ष्य जरूर मिला होगा। उन्होंने कहा कि कुछ दिनों पहले किशोर का भाजपा के नेताओ से मिलने का वीडियो सामने आया था, जिससे वो भी आहत हुए थे।

 

 

संबंधित समाचार