बरेली: 2047 में मेरे सपनों का भारत शीर्षक पर लिखा निबंध

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमृत विचार, बरेली। वीरागंना रानी अवंतीबाई महिला महाविद्यालय में स्वामी विवेकानंद जी की जयंती के उपलक्ष्य में पुडुचेरी में आयोजित 25 वें राष्ट्रीय युवा उत्सव 2022 में डिजिटल वॉल के लिए निबंध लेखन में स्वयंसेविकाओं ने प्रतिभाग कर निबंध के माध्यम से अपने विचारों को व्यक्त किया। ‘2047 में मेरे सपनों का भारत शीर्षक’ के …

अमृत विचार, बरेली। वीरागंना रानी अवंतीबाई महिला महाविद्यालय में स्वामी विवेकानंद जी की जयंती के उपलक्ष्य में पुडुचेरी में आयोजित 25 वें राष्ट्रीय युवा उत्सव 2022 में डिजिटल वॉल के लिए निबंध लेखन में स्वयंसेविकाओं ने प्रतिभाग कर निबंध के माध्यम से अपने विचारों को व्यक्त किया। ‘2047 में मेरे सपनों का भारत शीर्षक’ के माध्यम से छात्राओं ने ‘सक्षम और सशक्त युवा’ होने की बात पर जोर देकर स्वामी विवेकानंद जी के विचारों को अनुसरण करने की शपथ ली।

इसके साथ ही एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी डॉ विकास वर्मा पटेल ने बताया कि राष्ट्रीय युवा दिवस युवाओं को समर्पित एक ऐसा दिन है जो युवाओं को स्वामी विवेकानंद के जीवन से सीखने एवं उनके विचारों को अपनाकर देश हित के लिए कार्य करने की प्रेरणा देता है। महाविद्यालय की रेंजर प्रभारी डॉ हिमशिखा यादव के निर्देशन में कल्पना चावला रेंजर्स इकाई की छात्राओं ने स्वामी विवेकानंद जी को श्रद्धांजलि दी। छात्रा रुकमणी गंगवार, गौरंगी राज मित्तल तथा जय रावत ने अपने विचार व्यक्त किए। महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ मनीषा राव ने कार्यक्रम में छात्राओं को स्वामी विवेकानंद जी के आदर्शों को बताते हुए उनको अपनाने पर बल दिया तथा राष्ट्रीय युवा दिवस की बधाई दी।

इसे भी पढ़ें-

राजस्थान: 16 साल की बच्ची से दुष्कर्म करने पर हुई 20 साल की सजा, 35 हजार का लगा जुर्माना

 

संबंधित समाचार