झारखंड: रिश्वत लेते अभियंता और पंचायत सेवक गिरफ्तार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मेदिनीनगर। पलामू मंडल के लातेहार जिले में बुधवार को भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो के विशेष दस्ते ने चंदवा में एक कनिष्ठ अभियंता और एक पंचायत सेवक को रिश्वत लेने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया। पुलिस उपाधीक्षक करुणानंद राम ने बताया यह गिरफ्तारी चंदवा प्रखण्ड कार्यालय के सामने किराये के एक मकान से उस वक्त हुई …

मेदिनीनगर। पलामू मंडल के लातेहार जिले में बुधवार को भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो के विशेष दस्ते ने चंदवा में एक कनिष्ठ अभियंता और एक पंचायत सेवक को रिश्वत लेने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस उपाधीक्षक करुणानंद राम ने बताया यह गिरफ्तारी चंदवा प्रखण्ड कार्यालय के सामने किराये के एक मकान से उस वक्त हुई जब लुकइया गांव के रूपक चौधरी नामक व्यक्ति से कनिष्ठ अभियंता और पंचायत सेवक-दोनों एक साथ नाला निर्माण की अंतिम राशि भुगतान के एवज में 10-10 हजार रुपये की घूस ले रहे थे।

उन्होंने बताया कि गिरफ्तार कनिष्ठ अभियंता संतोष कुमार और पंचायत सेवक नंदकिशोर को गिरफ्तार कर यहां लाया गया है तथा उन्हें ब्यूरो की विशेष अदालत में पेश किया जाएगा।

संबंधित समाचार