लता मंगेशकर की तबीयत में हुआ सुधार, डॉक्टरों ने दी जानकारी…

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुंबई। फिल्म इंडस्ट्री में कोरोना का कहर दिखा और फिल्म जगत से चौंकाने वाली खबर सामने आई है। कल खबर आई कि  दिग्गज गायिका लता मंगेशकर  भी कोरोना की चपेट में आ गईं हैं। कोविड 19 पॉजिटिव (Lata Mangeshkar Corona positive) होने के साथ-साथ लता दीदी को निमोनिया (Pneumonia) भी है। वह मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल (Breach Candy …

मुंबई। फिल्म इंडस्ट्री में कोरोना का कहर दिखा और फिल्म जगत से चौंकाने वाली खबर सामने आई है। कल खबर आई कि  दिग्गज गायिका लता मंगेशकर  भी कोरोना की चपेट में आ गईं हैं। कोविड 19 पॉजिटिव (Lata Mangeshkar Corona positive) होने के साथ-साथ लता दीदी को निमोनिया (Pneumonia) भी है। वह मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल (Breach Candy hospital) में भर्ती हैं, जहां डॉक्टर्स की एक टीम उनका इलाज कर रही हैं।

डॉक्टर प्रतीत समधनी ने बताया कि लता मंगेशकर फिलहाल ICU वार्ड में ही हैं। लेकिन उनकी सेहत में थोड़ा बहुत सुधार हुआ है। लता मंगेशकर के परिवारवाले और फैंस उनकी सेहत को लेकर चिंता में हैं। लता मंगेशकर के अच्छे स्वास्थ्य के लिए दुआओं के साथ उठ रहे हैं।

दीदी को 8 जनवरी को कोरोना से संक्रमित होने के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया था। डॉक्टर्स लता मंगेशकर की सेहत पर नजर बनाए हुए हैं। बेस्ट डॉक्टर्स से उनका इलाज कराया जा रहा है। लता मंगेशकर को अभी कुछ और दिनों तक अस्पताल में ही रहना पड़ेगा। ल़ता मंगेशकर का इलाज कर रहे डॉक्टर का कहना है कि वे अगले 10-12 दिनों तक अस्पताल में डॉक्टरों की निगरानी में रहेंगी।

Selfiee: पहली बार बड़े पर्दे पर साथ नजर आएंगे अक्षय कुमार और इमरान हाशमी

बॉलीवुड फिल्ममेकर करण जौहर अपने प्रोडक्शन हाउस धर्मा प्रोडक्शंस के बैनर तले ड्रामा-कॉमेडी फिल्म ‘सेल्फी’ बनाने जा रहे हैं। फिल्म सेल्फी सुपरहिट मलयालम फिल्म ‘ड्राइविंग लाइसेंस’ की रीमेक है। फिल्म में अक्षय कुमार और इमरान हाशमी लीड रोल में नजर आएंगे।

पूरी खबर पढ़नें के लिए यहां क्लिक करें-  Selfiee: पहली बार बड़े पर्दे पर साथ नजर आएंगे अक्षय कुमार और इमरान हाशमी

संबंधित समाचार