मल्लिकार्जुन खड़गे हुए कोरोना संक्रमित, खुद को किया आइसोलेट
नई दिल्ली। राज्यसभा में विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खड़गे गुरुवार को कोरोना संक्रमित पाए गए। उन्होंने संक्रमित होने के बाद खुद को होम आइसोलेशन कर लिए तथा उचित इलाज करवा रहे हैं। यह जानकारी नेता प्रतिपक्ष के सचिव रविंद्र गरिमेल्ला ने दी है। उन्होंने एक बयान जारी कर कहा कि कांग्रेस के वरिष्ठ नेता श्री …
नई दिल्ली। राज्यसभा में विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खड़गे गुरुवार को कोरोना संक्रमित पाए गए। उन्होंने संक्रमित होने के बाद खुद को होम आइसोलेशन कर लिए तथा उचित इलाज करवा रहे हैं। यह जानकारी नेता प्रतिपक्ष के सचिव रविंद्र गरिमेल्ला ने दी है। उन्होंने एक बयान जारी कर कहा कि कांग्रेस के वरिष्ठ नेता श्री खड़गे आरटी-पीसीआर परीक्षण कराने के बाद कोविड-19 से संक्रमित पाये गए हैं।
उनमें कोई भी लक्षण नहीं दिख रहे हैं और वह टीके की दोनों डोज भी लगवा चुके थे तथा बूस्टर डोज के लिए अभी वह पात्र नहीं हैं। उन्होंने कहा कि वह होम आइसोलेशन में हैं और उचित इलाज करा रहे हैं। उन्होंने बताया कि कुछ दिनों पहले ही श्री खड़गे के सचिव सहित उनके कार्यालय के पांच कर्मचारी संक्रमित पाये गए थे।
ये सभी कर्मचारी भी होम आइसोलेशन में रहकर अपना इलाज करवा रहे हैं और स्वस्थ हो रहे हैं। उन्होंने नेता प्रतिपक्ष (राज्यसभा) से पिछले दो दिनों में संपर्क में आए लोगों से कोविड परीक्षण कराने के लिए अनुरोध किया है। उल्लेखनीय है कि पिछले कुछ दिनों में कई केंद्रीय मंत्री, राज्य मंत्री तथा अन्य नेता कोरोना संक्रमित पाए गए हैं।
इसे भी पढ़ें-
जम्मू कश्मीर: श्रीनगर हवाई अड्डे पर यात्रियों को उड़ान से तीन घंटे पहले ही प्रवेश की अनुमति
