बाराबंकी: बेनी प्रसाद वर्मा की बहू को टिकट देकर कांग्रेस ने चला बड़ा दांव
बाराबंकी। पूर्व केंद्रीय मंत्री बेनी प्रसाद वर्मा के भतीजे की पत्नी को टिकट देकर कांग्रेस ने जिले की राजनीति में बड़ा दांव खेला है। पार्टी ने जिन चार उम्मीदवारों के नाम की घोषणा की है, वे न केवल सपा भाजपा का खेल बिगाड़ सकते हैं, बल्कि जिले के राजनीतिक समीकरणों में भी उलटफेर कर सकते …
बाराबंकी। पूर्व केंद्रीय मंत्री बेनी प्रसाद वर्मा के भतीजे की पत्नी को टिकट देकर कांग्रेस ने जिले की राजनीति में बड़ा दांव खेला है। पार्टी ने जिन चार उम्मीदवारों के नाम की घोषणा की है, वे न केवल सपा भाजपा का खेल बिगाड़ सकते हैं, बल्कि जिले के राजनीतिक समीकरणों में भी उलटफेर कर सकते हैं। घोषित किए गए चारों ही उम्मीदवार युवा है।
कांग्रेस द्वारा घोषित सूची में जिले की दरियाबाद विधानसभा क्षेत्र से बेनी प्रसाद वर्मा के छोटे भाई रमेश वर्मा की पुत्रवधू चित्र वर्मा को उम्मीदवार बनाया गया है। चित्रा वर्मा बेनी प्रसाद वर्मा इंटर कॉलेज की प्रधानाचार्य हैं। वह सिरौलीगौसपुर ब्लॉक से प्रमुख भी रह चुकी है। इस बार ब्लाक प्रमुख के चुनाव के दौरान समाजवादी पार्टी ने उन्हें टिकट नहीं दिया तो उन्होंने कांग्रेस का दामन थाम लिया था।
ये भी पढ़ें: अयोध्या : टमाटर की लाली हुई कम!, मटर के भाव अब भी तेज
चुनाव जीतने के लिए कांग्रेस चल रही हर दांव
कांग्रेस ने दूसरा धमाका हैदरगढ़ विधानसभा क्षेत्र में किया है। जहां से उन्होंने चर्चित अभिनेत्री और नृत्यांगना निर्मला चौधरी को उम्मीदवार बनाया है। निर्मला चौधरी यूट्यूब पर काफी चर्चित है और कई फिल्मों में भी काम कर चुकी हैं। वह मूलतः जिले के कोठी उस्मानपुर की रहने वाली हैं। पार्टी ने जैदपुर विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस के कद्दावर नेता पीएल पुनिया के बेटे तनुज पुनिया पर फिर भरोसा जताया है।
तनुज पुनिया भी अपने पिता की ही तर्ज पर आईएएस बनना चाहते थे। लेकिन बीच में तैयारी छोड़कर वह राजनीति में आ गए। जैदपुर विधानसभा क्षेत्र से जब सांसद चुने जाने के बाद भाजपा के उपेंद्र रावत ने इस्तीफा दिया तो उपचुनाव में कांग्रेसी उम्मीदवार के तौर पर उतरे तनुज पुनिया 82000 वोट पाकर चुनाव हार गए थे। उपचुनाव में समाजवादी पार्टी के उम्मीदवार गौरव रावत ने जीत दर्ज की थी।
रामनगर विधानसभा क्षेत्र से पार्टी ने अपने युवा कार्यकर्ता ज्ञानेंद्र शुक्ला पर भरोसा किया है। जिन विधानसभा क्षेत्रों में कांग्रेस ने अपने उम्मीदवार घोषित किए हैं उन सभी विधानसभा क्षेत्रों में सपा और भाजपा के उम्मीदवार अभी तक तय नहीं है।
