काशीपुर: कार की टक्कर से साइकिल सवार छात्र की मौत
काशीपुर, अमृत विचार। तेज रफ्तार अनियंत्रित कार की चपेट में आकर साइकिल सवार छात्र गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजनों ने घायल को एक निजी अस्पताल पहुंचाया जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया है। ग्राम शिवलालपुर अमरझंडा निवासी अब्दुल गफ्फार का …
काशीपुर, अमृत विचार। तेज रफ्तार अनियंत्रित कार की चपेट में आकर साइकिल सवार छात्र गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजनों ने घायल को एक निजी अस्पताल पहुंचाया जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।
पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया है। ग्राम शिवलालपुर अमरझंडा निवासी अब्दुल गफ्फार का पुत्र इस्लाम (15) बुधवार की शाम करीब साढ़े पांच बजे साइकिल से कहीं जा रहा था।
गांव में ही तेज रफ्तार अनियंत्रित कार ने उसकी साइकिल को टक्कर मार दी। हादसे में इस्लाम गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजनों ने उसे एक निजी अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक छात्र दसवीं कक्षा का छात्र था। उसके दो भाई व चार बहने हैं।
